Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
बिजनेस

इंडिगो के प्रोमोटर राहुल भाटिया ने 2% हिस्सेदारी बेची: शेयरों में 4% की गिरावट, एक साल में 82% से ज्यादा चढ़ा इंडिगो का स्टॉक

मुंबई42 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंडिगो एयरलाइन को ऑपरेट करने वाली कंपनी इंटरग्लोब एविएशन के शेयर में आज यानी, 11 जून को 4% गिरावट आई है। 83.7 लाख शेयरों की ब्लॉक डील के बाद ये गिरावट देखने को मिल रही है। ब्लॉक डील, 4,406 के ऐवरेज प्राइस पर 3,689 करोड़ रुपए की गई है।

एक दिन पहले कुछ मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया था कि लो कॉस्ट एयरलाइन इंडिगो के प्रोमोटर राहुल भाटिया की होल्डिंग कंपनी इंटरग्लोब एंटरप्राइजेज 2% हिस्सेदारी बेचने का प्लान कर रही है। राहुल भाटिया और उनके परिवार की इंडिगो में 37.75% हिस्सेदारी थी।

इंडिगो के शेयर ने इस साल दिया 47% रिटर्न
इंडिगो एयरलाइन के शेयरों ने इस साल निवेशकों को 47% से ज्यादा रिटर्न दिया है। 1 जनवरी को शेयर का प्राइस 2978 रुपए था, जो अब बढ़कर 4,400 के करीब पहुंच गया है। वहीं एक साल में इंडिगो ने करीब 80% का रिटर्न दिया है।

इंडिगो एयरलाइन का चौथी तिमाही में मुनाफा 106% बढ़ा
इंडिगो ने बीते महीने अपनी चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए थे। कंपनी का वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही में मुनाफा सालाना आधार पर 106% बढ़कर 1894.8 करोड़ रुपए हो गया है। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट ₹919.20 करोड़ रहा था।

इंडिगो के ऑपरेशन से कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू यानी आय में सालाना आधार पर 25.9% की बढ़ोतरी हुई है। FY24 की चौथी तिमाही में ऑपरेशन से रेवेन्यू ₹17,825.27 करोड़ रहा। एक साल पहले की समान तिमाही यानी FY23 की चौथी तिमाही में रेवेन्यू ₹14,160.6 करोड़ रहा था।

वित्त वर्ष 2024 में मुनाफे में आई कंपनी
इंडिगो का पूरे वित्त वर्ष 2024 में कंसॉलिडेटेड मुनाफा ₹8,172 करोड़ हो गया। वित्त वर्ष 2023 में एयरलाइन को 305 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था।

वित्त वर्ष 2024 में रेवेन्यू 26% बढ़ा
इंडिगो का वित्त वर्ष 2024 में कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू बढ़कर ₹68,904 करोड़ हो गया। वित्त वर्ष 2023 में रेवेन्यू ₹54,446 करोड़ रहा था। यानी रेवेन्यू में 26.55% की बढ़ोतरी हुई है।

भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन है इंडिगो
इंडिगो बाजार हिस्सेदारी में भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन है। इसकी स्थापना 2006 में राहुल भाटिया और राकेश गंगवाल ने की थी। ये रोजाना 2000 से ज्यादा फ्लाइट ऑपरेट करती है।

80 से ज्यादा डोमेस्टिक डेस्टिनेशन और 30 से ज्यादा इंटरनेशनल डेस्टिनेशन पर इंडिगो की फ्लाइट चलती है। ये 110+ डेस्टिनेशन को जोड़ती है। एयरलाइन की 320 से ज्यादा एयरक्राफ्ट की फ्लीट है। इसके 50 करोड़ से ज्यादा कस्टमर है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.