Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
देश

ओडिशा में विधायक दल की बैठक आज: मुख्यमंत्री के लिए 3 नामों पर चर्चा; राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव ऐलान कर सकते हैं

  • Hindi News
  • National
  • Odisha BJP Govt CM Post Race; Suresh Pujari | Manmohan Shamal Girish Murmu

भुवनेश्वर13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ओडिशा CM के लिए सुरेश पुजारी, मनमोहन सामल और गिरीश मुर्मू के नाम की चर्चा है। भाजपा ने नए CM के चयन के लिए केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। भाजपा के ओडिशा प्रभारी विजय पाल सिंह तोमर ने बताया कि 11 जून को पार्टी विधायक दल की बैठक होगी।

संभावना है कि राजनाथ और भूपेंद्र विधायक दल की मीटिंग के बाद CM का ऐलान कर सकते हैं। ओडिशा में नई सरकार का शपथ ग्रहण 12 जून को होना है।

पीएम मोदी समेत 50 हजार लोग शामिल हो सकते हैं…
ओडिशा में नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शिरकत करेंगे। वे 12 जून को दोपहर 2:30 बजे भुवनेश्वर पहुंचेंगे। इसके बाद वे जनता मैदान जाएंगे। हालांकि पार्टी ने शपथ ग्रहण समारोह से पहले मोदी के लिए रोड शो का प्रस्ताव रखा है, लेकिन पुलिस से कन्फर्मेशन पेंडिंग है।

समारोह में मोदी के अलावा, केंद्रीय मंत्रियों और विभिन्न भाजपा शासन वाले राज्यों के मुख्यमंत्रियों समेत कई मेहमान शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में विधायकों और सांसदों सहित लगभग 50,000 लोगों के शामिल होने का अनुमान है।

भुवनेश्वर में आधे दिन की सरकारी छुट्‌टी
ओडिशा के राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक नए मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह के लिए 12 जून को दोपहर 1 बजे के बाद भुवनेश्वर में सभी राज्य सरकार के कार्यालय और अदालतों को आधे दिन की छुट्‌टी देने का ऐलान किया है। नई भाजपा सरकार 12 जून को शाम 5 बजे शपथ लेगी।

किसकी दावेदारी ज्यादा मजबूत
सुरेश पुजारी CM के लिए मजबूत कैंडिडेट माने जा रहे हैं। इन्होंने पिछले लोकसभा चुनाव में बरगढ़ लोकसभा सीट पर जीत हासिल की थी। BJP के राष्ट्रीय सचिव भी रह चुके हैं। वहीं, दूसरे उम्मीदवार मनमोहन सामल ओडिशा BJP के प्रदेश अध्यक्ष हैं। वे राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं। तीसरा नाम गिरीश मुर्मू का है। इन्हें PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का करीबी बताया जाता है। BJP मुर्मू को CM बनाकर आदिवासी कार्ड खेल सकती है।

देखिए 2024 ओडिशा विधानसभा चुनाव का परिणाम

भाजपा ने 25 साल का पटनायक राज खत्म किया
ओडिशा विधानसभा की 147 सीटों में से BJP ने 78 सीटें जीती हैं। वहीं, पटनायक की BJD को सिर्फ 51 सीटें मिली हैं। नवीन पटनायक ने 5 मार्च 2000 को पहली बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। तब से जून 2024 तक वे 5 बार से ओडिशा के CM रहें। 2009 विधानसभा चुनाव से पहले BJD ने भाजपा से 11 साल पुराना का गठबंधन तोड़ था। 2000 और 2004 में BJD-BJP गठबंधन की सरकार थी।

BJD-भाजपा ने दो बार गठबंधन में सरकार बनाई थी
भाजपा और BJD ने दो विधानसभा चुनाव (2000 और 2004) गठबंधन में लड़ा था। उस समय BJD, NDA की सबसे भरोसेमंद पार्टी मानी जाती थी। साल 2000 में BJD ने 68 और भाजपा ने 38 सीटें जीती थीं।

147 में से 106 सीटों के साथ दोनों पार्टियों ने पहली बार गठबंधन की सरकार बनाई और कांग्रेस को सत्ता से बेदखल किया। 2004 के चुनाव में भाजपा और BJD ने कुल 93 सीटें जीतीं। दोबारा सत्ता में आईं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.