Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
बिजनेस

क्रोनॉक्स लैब साइंसेज 21.2% ऊपर 164.95 रुपए लिस्ट: इसका इश्यू प्राइस 136 रुपए था, स्पेशलिटी केमिकल की मैन्युफैक्चरिंग करती है कंपनी

मुंबई1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

क्रोनॉक्स लैब साइंसेज का शेयर का आज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर 21.2% ऊपर 164.95 रुपए लिस्ट हुआ। कंपनी ने IPO का प्राइस बैंड ₹129- ₹136 प्रति शेयर तय किया था। इसका इश्यू प्राइस 136 रुपए था। अभी ये 160 रुपए के करीब कारोबार कर रहा है।

क्रोनॉक्स लैब के शेयर की लिस्टिंग बाजार की उम्मीदों के अनुरूप हुई है। ऐसा इसलिए, क्योंकि ग्रे मार्केट के रुझानों से पहले ही संकेत मिल रहा था कि स्टॉक लगभग 22-30% प्रीमियम के साथ लिस्ट हो सकता है। क्रोनॉक्स एक स्पेशलिटी केमिकल मैन्युफैक्चर है।

IPO को 117 गुना से ज्यादा सब्सक्रिप्शन मिला था
कंपनी के 130 करोड़ रुपए के IPO को 117 गुना से ज्यादा सब्सक्रिप्शन मिला था। सब्सक्रिप्शन में NIIs सबसे आगे रहे। उन्होंने आवंटिट कोटे से 302 गुना ज्यादा बोली लगाई थी। QIBs के लिए 89 गुना और रिटेल निवेशकों ने 54.23 गुना बोली लगाई थी।

110 शेयर के लिए अप्लाय कर सकते थे रिटेल निवेशक
रिटेल निवेशक को मिनिमम एक लॉट यानी 110 शेयर के लिए अप्लाय कर सकते थे। IPO के अपर प्राइज बैंड ₹136 के हिसाब से 1 लॉट के लिए ₹14,960 लगा सकते थे। वहीं अधिकतम 13 लॉट यानी 1430 शेयर के ₹194,480 इन्वेस्ट कर सकते थे।

कंपनी के पोर्टफोलियो में 185 से ज्यादा प्रोडक्ट
क्रोनॉक्स के हाई प्योरिटी स्पेशलिटी फाइन केमिकल्स पोर्टफोलियो में 185 से ज्यादा प्रोडक्ट हैं। इनका इस्तेमाल फार्मास्यूटिकल्स, न्यूट्रास्यूटिकल्स, बायोटेक, पशु स्वास्थ्य, वैज्ञानिक अनुसंधान, कृषि रसायन, पर्सनल केयर आदि में किया जाता है।

क्रोनॉक्स अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, मैक्सिको, ऑस्ट्रेलिया, मिस्र समेत 20 से अधिक देशों में निर्यात करती है। कंपनी की 3 मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी और एक रिसर्च, डेवलपमेंट और टेस्टिंग (“आरडीटी”) लैब है, जो वडोदरा में स्थित है।

इसके अलावा, कंपनी ने एक नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करने के लिए गुजरात के दहेज में भूमि का अधिग्रहण किया है। कंपनी के पास रिसर्च और डेवलपमेंट के विभिन्न चरणों के तहत 122 प्रोडक्ट हैं।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.