बॉलीवुड दबंग एक्टर सलमान खान ने करीब 34 सालों से ऑडियंस को अपनी फिल्मों से एंटरटेन कर रहे हैं। इन सालों में उन्होंने स्क्रीन पर कई शानदार रिश्ते बनाए। रिश्तों की इस लिस्ट में एक रिश्ता ऐसा भी जो बेहद खास है। वो है उनकी ऑनस्क्रीन माँ के साथ की बॉन्डिंग। सलमान खान ने अपनी कई फैमिली ड्रामा फिल्मों में एक्ट्रेस रीमा लागू के बेटे का किरदार निभाया है। उनकी पहली हिट फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ में एक्ट्रेस ही उनकी माँ बनी थीं। दोनों के प्यार ने ऑडियंस को इम्प्रेस कर दिया था। इसके अलावा ‘हम साथ साथ हैं’, ‘कुछ कुछ होता है’, ‘हम आपके हैं कौन’ ‘साजन’ जैसी फिल्मों में भी ये जोड़ी स्क्रीन पर नज़र आई है। दोनों के बीच इतना गहरा रिश्ता था कि ऑफ स्क्रीन भी सलमान अपनी माँ को देख कर खुद को रोक नहीं पाए थे।
सलमान ने ऑनस्क्रीन माँ को लगाया था गले
करीब सात साल पहले एक वीडियो खूब वायरल हुआ था। इस वीडियो में देखा जा सकता था कि कैसे सलमान खान अपनी ऑनस्क्रीन माँ को एक इवेंट में देख कर अपना स्टारडम भूल जाते हैं। चीफ गेस्ट बने एक्टर स्टेज से नीचे उतरते हैं और अपनी ऑनस्क्रीन माँ रीमा लागू को गले लगा कर चूम लेते हैं। ये वीडियो खूब वायरल हुआ था। देखिए ये वीडियो-
निधन
बता दें, रीमा लागू अब इस दुनिया में नहीं हैं। 17 मई 2017 को एक्ट्रेस ने सिर्फ 58 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था। उस समय एक्ट्रेस एक टीवी शो की शूटिंग कर रही थीं। रीमा लागू के अचानक निधन से फिल्म इंडस्ट्री हैरान थी। उन्होंने कई शानदार फिल्मों में काम किया। शाहरुख़ खान, काजोल, संजय दत्त की माँ की माँ किरदार निभाया। सलमान ने अपनी फिल्म ट्यूबलाइट के प्रमोशन के दौरान अपनी ऑनस्क्रीन माँ को खोने का दुख जताया था।