Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
एंटरटेनमेंट

प्रियंका चोपड़ा के जेठ केविन जोनस को हुआ स्किन कैंसर, वीडियो पोस्ट कर फैंस को दी यह सलाह

प्रिंयका चोपड़ा के जेठ केविन जोनस को स्किन कैंसर डायग्नोस हुआ है। बॉलीवुड से निकलकर हॉलीवुड की दुनिया में बड़ी स्टार बन चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने हाल ही में उनके भाई के हॉस्पिटलाइज होने के बारे में बताया था। निक के भाई सिंगर केविन जोनस ने भी इंस्टाग्राम पर अपने फैंस को बताया था कि वह मस्से से जुड़ी तकलीफ बढ़ने के चलते हॉस्पिटल में भर्ती हुए हैं। अब इलाज के साथ पता चला है कि यह मस्सा दरअसल कुछ और नहीं बल्कि स्किन कैंसर का लक्षण है।

निक जोनस के भाई को हुआ स्किन कैंसर

केविन जोनस के माथे पर यह मस्सा उन्हें वक्त के साथ ज्यादा तकलीफ देने लगा था। वीडियो में केविन बता रहे हैं कि उन्होंने अपने माथे से बैसल सेल कार्सिनोमा को रिमूव करवाया है जो कि एक प्रकार का स्किन कैंसर है। केविन ने बताया कि यह कैंसर बैसिल कोशिकाओं से शुरू होता है इसलिए इसे बैसिल सेल कार्सिनोमा कहते हैं। निक जोनस के भाई ने बताया, “हां, यह स्किन कैंसर था जो कि बढ़ रहा था। अब मुझे इसकी सर्जरी करवानी होगी।” सर्जरी के बाद अब केविन को काफी राहत है।

केविन जोनस ने अपने फैंस को दी यह सलाह

उन्होंने वीडियो में बताया है कि अब वो आराम करने के लिए घर जा रहे हैं। एक्टर ने अपने फैंस को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया है कि अगर किसी को कहीं पर शरीर में मस्सा होता है तो उसे इसकी जांच डॉक्टर से जरूर करवानी चाहिए। कैविन के फैंस ऊपर वाले का शुक्रिया अदा कर रहे हैं कि उन्हें जल्द ही इस बारे में पता चल गया और उन्होंने इसका इलाज करवा लिया। वरना वक्त के साथ यह समस्या कहीं ज्यादा गंभीर हो सकती थी। बता दें कि केविन जोनस निक जोनस के बडे़ भाई हैं।

केविन जोनस और प्रियंका चोपड़ा का रिश्ता

मालूम हो कि प्रियंका चोपड़ा की लव स्टोरी निक जोनस के साथ अमेरिका में ही शुरू हुई थी। एक्ट्रेस ने कुछ म्यूजिक वीडियो शूट करने के बाद क्वांटिको नाम का एक शो US में शूट किया था। यहीं पर उन्हें निक जोनस से प्यार हो गया। बाद में दोनों ने भारत आकर ग्रांड अंदाज में शादी की जिसकी तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हुए। अब प्रियंका चोपड़ा अमेरिका में निक जोनस के परिवार के साथ रहती हैं। केविन जोनस की बात करें तो वो भी सिंगर हैं और जोनस ब्रदर्स बैंड के लिए गाते हैं। केविन शादीशुदा हैं और उनकी 2 बेटियां हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.