Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
देश

भास्कर अपडेट्स: अमरनाथ गुफा में हुई प्रथम पूजा; जम्मू-कश्मीर के LG वर्चुअली शामिल हुए, 29 जून से शुरू होगी यात्रा

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शनिवार को अमरनाथ गुफा में बने हिम शिवलिंग की ‘प्रथम पूजा’ हुई। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा श्रीनगर के राजभवन से वर्चुअल रूप से इसमें शामिल हुए। 2024 के लिए अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू हो रही है।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

पंजाब के तरनतारन में BSF को मिला पाकिस्तान से आया चीनी ड्रोन

पंजाब के तरनतारन के नूरवाला गांव के खेत में शुक्रवार (21 जून) को पाकिस्तान से आया ड्रोन मिला है। BSF ने बताया कि यह चीन में बना DJI मैविक 3 क्लासिक ड्रोन है। पंजाब पुलिस के साथ चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान यह मिला है। फिलहाल जांच चल रही है। जांच के बाद ही पूरी जानकारी दी जाएगी।

महाराष्ट्र के ठाणे में फुटबॉल ग्राउंड का शेड गिरा, 6 बच्चे घायल, इलाज जारी

महाराष्ट्र के ठाणे के एक फुटबॉल ग्राउंड में लगा शेड देर रात गिर गया। ग्राउंड में कुल 17 बच्चे खेल रहे थे। शेड के नीचे आने से 6 बच्चे घायल हो गए। ठाणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने बताया कि इन बच्चों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मणिपुर में CAPF की तैनाती का विरोध, मैतई महिलाओं ने थाने पर हमला किया, सुरक्षाबलों को वापस जाना पड़ा

लोकसभा चुनावों के खत्म होने के बाद मणिपुर में शुरू हुई अशांति रुकने का नाम नहीं ले रही है। राज्य में शांति बहाली के लिए 6 ट्रक में सीएपीएफ जवान सिंग्जामेई थाना क्षेत्र में पहुंचे थे। लेकिन, मैतेई समुदाय के महिला संगठन मेइरा पाइबीस की सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सिंग्जामेई पुलिस थाने पर पहुंचकर धावा बोल दिया। प्रदर्शनकारी महिलाओं की ने कहा कि इंफाल के इलाके में केंद्रीय बलों की कोई जरूरत नहीं है। विरोध के बाद सीएपीएफ जवान थाने से वापस हो गए।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.