Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
देश

भास्कर ओपिनियन: विभागों के बँटवारे से और भी शक्तिशाली हुई सरकार

10 मिनट पहलेलेखक: नवनीत गुर्जर, नेशनल एडिटर, दैनिक भास्कर

  • कॉपी लिंक

मोदी मंत्रिमंडल के गठन के एक दिन बाद विभागों का बँटवारा भी हो गया। यानी मंत्रालय अलॉट हो गए। सरकार के गठन के बाद लगा था मोदी पहली बार गठबंधन सरकार के प्रधानमंत्री बने हैं लेकिन किसी तरह का दबाव नज़र नहीं आ रहा है लेकिन विभागों के बँटवारे के बाद तो लग रहा है यह अब तक की सबसे दबंग या ये कहें कि सबसे शक्तिशाली गठबंधन सरकार है।

सब जानते हैं – जब पहली मिली- जुली जनता सरकार बनी थी तो नित नए कैसे – कैसे झगड़े होते थे। किसी को शक्तिशाली मंत्रालय चाहिए था, किसी को एक हटे तो खुद को प्रधानमंत्री बनने की चाह थी। आख़िर आपसी झगड़ों का फ़ायदा कांग्रेस ने उठाया और सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाई।

फिर दूसरी गठबंधन सरकार विश्वनाथ प्रताप सिंह के नेतृत्व में बनी। उसमें भी अजीब तमाशे हुए। कभी चौधरी देवीलाल कोप भवन में बैठ गए। कभी मुफ़्ती सईद की बेटी को छुड़ाने के लिए आतंकवादियों को रिहा करना पड़ा। बाद में राजनीतिक हल्क़ों में यह अफ़वाह भी फैली कि अपहरण के दौरान घर से टिफ़िन ज़ाया करता था। हालाँकि इसका कोई पुख़्ता सबूत तो किसी ने नहीं दिया लेकिन बयान आया किसी आधिकारिक मंच से ही था।

विश्वनाथ प्रताप सिंह और मुफ्ती मोहम्मद सईद।

विश्वनाथ प्रताप सिंह और मुफ्ती मोहम्मद सईद।

फिर चंद्रशेखर के नेतृत्व में गठबंधन सरकार बनी लेकिन वहाँ भी समझौतों के सिवाय कुछ नहीं था। यह सरकार भी अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाई। बाद में इसी तरह की कमजोर सरकारें देवगौडा और गुजराल की भी रही। शुरूआत में अटलजी की सरकार को भी कई समझौते करने पड़े। उनकी सरकार एक बार तेरह दिन में और दूसरी बार तेरह महीनों में गिर गई। तीसरी बार भी अटल जी ने गठबंधन सरकार ही बनाई लेकिन वह पहली गठबंधन सरकार थी जिसने अपना कार्यकाल पूरा किया।

2001 में पहली बार मुख्यमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने PM वाजपेयी से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया।

2001 में पहली बार मुख्यमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने PM वाजपेयी से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया।

बाद में मनमोहन सिंह के नेतृत्व में गठबंधन सरकार बनी। पूरे दस साल चली। दो कार्यकाल उसने पूरे किए लेकिन समझौते उसे भी बहुत करने पड़े। नरेंद्र मोदी की यह पहली सरकार है जो मिली- जुली है लेकिन अब तक लगता नहीं कि उसने कोई समझौता किया है। हाँ, पूर्ण बहुमत नहीं आने के कारण कुछ आवाज़ें ज़रूर उठने लगी है। इनमें से कुछ आवाज़ें उस राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की तरफ़ से भी हैजिसे भाजपा की रीड की हड्डी कहा जाता रहा है। दस साल से चुप बैठा संघ अब अचानक परोक्ष रूप से ही सही, भाजपा को सीख देने लगा है। इस नई सीख पर कोई प्रतिक्रिया तो फ़िलहाल आने वाली नहीं है लेकिन परिणाम यह ज़रूर होगा कि कुछ और दिशाओं से भी आवाज़ें उठने लगेंगी।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.