Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
बिजनेस

मई में इक्विटी म्यूचुअल फंड में ₹34,697 करोड़ का निवेश: अप्रैल के मुकाबले यह 83% ज्यादा, सेक्टोरल फंड में सबसे ज्यादा ₹19,213.43 करोड़ का इन्वेस्टमेंट

मुंबई21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मई 2024 में पहली बार इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश 30,000 करोड़ रुपए के स्तर को पार कर गया। इससे पहले मार्च 2022 में म्यूचुअल फंड में नेट इनफ्लो 28,463 करोड़ था। मई 2024 में म्युचुअल फंड्स में निवेश ₹34,697 करोड़ रहा, जो मंथली बेसिस अप्रैल के ₹18,917 करोड़ से 83% ज्यादा है।

वहीं, सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी SIP के जरिए मंथली निवेश 2.61% बढ़कर ₹20,904 करोड़ हो गया, जो अप्रैल में 20,361 करोड़ था। अप्रैल 2024 में म्युचुअल फंड्स में SIP के जरिए मंथली निवेश का आकड़ा पहली बार ₹20,000 करोड़ के पार निकला था।

म्यूचुअल फंड AUM ₹58.91 लाख करोड़
निवेश में इस उछाल से मई 2024 में म्यूचुअल फंड का टोटल एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) ₹58.91 लाख करोड़ रहा, जो अप्रैल 2024 में ₹57.26 लाख करोड़ था।

म्यूचुअल फंड AUM क्या होता है?

म्यूचुअल फंड हाउसेज की ओर से होल्ड की गई सिक्योरिटीज की करेंट मार्केट वैल्यू को एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) कहा जाता है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.