Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
विदेश

मलावी के उपराष्ट्रपति को ले जा रहा विमान लापता: 18 घंटे से जारी सर्च ऑपरेशन, 9 लोग सवार थे; राष्ट्रपति ने अमेरिका-ब्रिटेन से मदद मांगी

कुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक
मलावी के उपराष्ट्रपति साउलोस क्लॉस चिलिमा को अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव का उम्मीदवार माना जा रहा है। (फाइल) - Dainik Bhaskar

मलावी के उपराष्ट्रपति साउलोस क्लॉस चिलिमा को अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव का उम्मीदवार माना जा रहा है। (फाइल)

अफ्रीकी देश मलावी के उपराष्ट्रपति साउलोस क्लॉस चिलिमा को ले जा रहा एक मिलिट्री विमान 18 घंटों से लापता है। मलावी सरकार ने बताया कि विमान सोमवार सुबह ही रडार से गायब हो गया था। विमान में कुल 9 लोग सवार थे।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, एविएशन अथॉरिटी कई बार विमान से संपर्क करने की कोशिश कर चुकी है, लेकिन उसे कोई सफलता नहीं मिली। चिलिमा का एयरक्राफ्ट भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 2:47 बजे मलावी की राजधानी लिलोंग्वे से रवाना हुआ था। यह करीब 45 मिनट बाद मजुजू शहर के एयरपोर्ट पर उतरने वाला था।

हालांकि, खराब मौसम की वजह यह लैंड न हो सका। इसके बाद विमान को वापस लिलोंग्वे ले जाने का आदेश दिया गया। इसके बाद यह विमान लापता हो गया। एयरक्राफ्ट को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। उसकी लोकेशन ट्रैक करने की कोशिश भी जारी है। विमान को ढूंढने के लिए मलावी ने अमेरिका, ब्रिटेन, नॉर्वे और इजराइल की सरकार से भी मदद मांगी है।

तस्वीर में साउलोस चिलिमा अपनी पत्नी मैरी चिलिमा के साथ दिख रहे हैं। दोनों के 2 बच्चे हैं।

तस्वीर में साउलोस चिलिमा अपनी पत्नी मैरी चिलिमा के साथ दिख रहे हैं। दोनों के 2 बच्चे हैं।

10 किमी इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
मलावी के राष्ट्रपति लाजारस चकवेरा ने देश को संबोधित करते हुए कहा मुझे पूरी उम्मीद है कि हम विमान और उसमें सभी सवार सभी लोगों को समय पर खोजने में सफल रहेंगे। विमान जिस रास्ते से गुजर रहा था, वहां 10 किलोमीटर के फॉरेस्ट रिजर्व में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

जब तक विमान मिल नहीं जाता तब तक उसे ढूंढा जाता रहेगा। हादसे को देखते हुए उन्होंने बहामास के लिए अपनी यात्रा रद्द कर दी है।

भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार हुए थे उपराष्ट्रपति
51 साल के उपराष्ट्रपति चिलिमा पिछले 10 साल से मलावी के उपराष्ट्रपति हैं। उन्हें अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार के तौर पर देखे जा रहे हैं। उन्हें 2022 में भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

हालांकि, पिछले महीने पब्लिक प्रॉसिक्यूशन के डायरेक्टर की तरफ से मामले को बंद करने के लिए नोटिस दायर किया गया था। इसके बाद मलावी की एक अदालत ने उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप हटा दिए। चिलिमा ने हमेशा इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

ये खबर भी पढ़ें…

ईरान के राष्ट्रपति रईसी का हेलिकॉप्टर क्रैश में निधन:अमेरिका-इजराइल से तनाव के बीच वाइस प्रेसिडेंट मुखबेर अंतरिम राष्ट्रपति बने

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी (63 ) और विदेश मंत्री होसैन अमीराब्दुल्लाहियन का 19 मई को एक हेलिकॉप्टर क्रैश में निधन हो गया। अजरबैजान से लौटते समय उनका हेलिकॉप्टर लापता हो गया था। हादसे में हेलिकॉप्टर सवार सभी 9 लोग मारे गए। पूरी खबर यहां पढ़े…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.