Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
बिजनेस

सोने-चांदी की कीमतों में भूचाल, टूट गए भाव, जानिए कितना सस्ता हुआ जेवर बनवाना – India TV Hindi

सोने चांदी के भाव- India TV Paisa

Photo:PIXABAY सोने चांदी के भाव

Gold Price Today on 11th June 2024 : सोने की कीमतों में आज भी गिरावट देखने को मिल रही है। मंगलवार सुबह घरेलू वायदा बाजार में सोना लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा। एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 अगस्त 2024 की डिलीवरी वाला सोना 0.38 फीसदी या 269 रुपये की गिरावट के साथ 71,169 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने का हाजिर भाव सोमवार को  71,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। सोने की वैश्विक कीमतों में भी मंगलवार सुबह गिरावट देखने को मिली है।

चांदी की कीमतों में भूचाल

चांदी की कीमतों में लगातार बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। घरेलू वायदा बाजार में मंगलवार को चांदी लाल निशान पर ट्रेड करती दिखी। एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 जुलाई 2024 की डिलीवरी वाली चांदी 1.57 फीसदी या 1412 रुपये की गिरावट के साथ 88,610 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी। वहीं, 5 सितंबर 2024 की डिलीवरी वाली चांदी इस समय 1.60 फीसदी या 1474 रुपये की गिरावट के साथ 90,502 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी।

सोने का वैश्विक भाव

कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक भाव मंगलवार सुबह गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा। यह 0.31 फीसदी या 7.30 डॉलर की गिरावट के साथ 2,319.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.36 फीसदी या 8.42 डॉलर की गिरावट के साथ 2302.46 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी के वैश्विक भाव

चांदी की वैश्विक कीमतों में मंगलवार सुबह गिरावट देखने को मिली है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव 1.79 फीसदी या 0.53 डॉलर की गिरावट के साथ 29.34 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 1.87 फीसदी या 0.56 डॉलर की गिरावट के साथ 29.19 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

Latest Business News



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.