Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
बिजनेस

आज सोना-चांदी के दाम में तेजी: 10 ग्राम सोना ₹72,440 का हुआ, चांदी फिर 92 हजार रुपए के पार निकली

  • Hindi News
  • Business
  • Gold Price Today (20 June); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News

नई दिल्ली1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 20 जून को तेजी है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 220 रुपए बढ़कर 72,440 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं एक किलो चांदी 1,500 रुपए बढ़कर 92,500 रुपए में बिक रही है।

इस साल सोने के दाम 8,570 रुपए प्रति 10 ग्राम बढ़ चुके हैं। साल की शुरुआत में ये 63,870 रुपए पर था। वहीं चांदी 72,160 रुपए प्रति किलो पर थी। यानी, चांदी इस साल 20,340 रुपए बढ़ चुकी है।

कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत

कैरेट भाव (रुपए/10 ग्राम)
24 72,440
22 66,400
18 54,330

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

  • दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,550 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,590 रुपए है।
  • मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,400 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,440 रुपए है।
  • कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 66,400 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 72,440 रुपए है।
  • चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 67,000 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 7,3010 रुपए है।
  • भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,450 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,490 रुपए है।

अगले एक साल में 85 हजार तक जा सकता है सोना
HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी हेड अनुज गुप्ता के अनुसार आने वाले दिनों में भी सोने और चांदी में बढ़त देखने को मिल सकती है। अगले एक साल में सोने के दाम 80 हजार से 85 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी भी 1 लाख रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.