Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
बिजनेस

आधार फ्री में अपडेट करने की डेडलाइन फिर बढ़ी: अब 14 सितंबर तक नहीं देनी होगी फीस, जानें अपडेट करने की पूरी प्रोसेस

नई दिल्ली20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

यूनिक आईडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने फ्री में आधार अपडेट करने की डेडलाइन को फिर 3 महीने के लिए बढ़ा दिया है। अब आप अपने आधार को 14 सितंबर तक फ्री में अपडेट कर सकेंगे और इसके लिए कोई चार्ज नहीं देना होगा। इसके बाद आधार अपडेट करने के लिए चार्ज देना होगा।

पहले ये डेडलाइन 14 दिसंबर तक थी, लेकिन इसे 3 महीने बढ़ाकर 14 जून किया गया था। UIDAI 6 सितंबर 2023 को जारी सर्कुलर के अनुसार, ये पहल खास तौर पर उन लोगों के लिए शुरू की है, जिन्हें 10 साल पहले आधार कार्ड मिला था और अभी तक एक बार भी अपडेट नहीं कराया है।

ऑफिशियल वेबसाइट पर खुद कर सकते हैं अपडेट
आधार अपडेट करने के लिए यूजर्स UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट myAadhaar पर जाकर खुद ही अपनी डिटेल्स अपडेट कर सकते हैं। इसमें डेमोग्राफिक डेटा ही ऑनलाइन अपडेट किया जा सकता है। आप खुद से आधार अपडेट नहीं कर सकते हैं तो पास के आधार सेंटर जाकर भी ये काम करवा सकते हैं, लेकिन यहां हर डिटेल्स (डेमोग्राफिक और बायोमेट्रिक डेटा) अपडेट करने के लिए 50 रुपए फीस देनी होगी।

ऑनलाइन आधार अपडेट करने के लिए आपका मोबाइल नंबर अपडेट होना जरूरी है। नहीं तो आधार ऑनलाइन अपडेट नहीं होगा। मोबाइल नंबर आधार सेंटर पर ही अपडेट किया जा सकता है। डिटेल्स अपडेट करने के बाद आपको एक सर्विस रिक्वेस्ट नंबर भी मिलेगा। इसके जरिए आप चेक कर सकते हैं कि आपके आधार में डिटेल्स कब तक अपडेट हो जाएंगी।

अधार अपडेट करने के लिए पूरी प्रोसेस

एड्रेस प्रूफ के साथ ऐसे करें आधार में पता अपडेट

  • सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक साइट myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाएं।
  • यहां लॉगिन करने के लिए आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर डालना होगा। इसके बाद कैप्चा कोड डालकर सेंड OTP पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। उसे डालकर लॉगिन करें।
  • अब आधार अपडेट ऑप्शन पर जाएं। इसके बाद प्रोसीड टू आधार अपडेट के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अगले पेज पर एड्रेस पर सिलेक्ट करके प्रोसीड टू आधार अपडेट के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • ऐसा करने पर आपके सामने आपका मौजूदा एड्रेस आजाएगा।
  • इसके बाद आप जो एड्रेस अपडेट करना चाहते हैं उसका ऑप्शन आएगा।
  • यहां आपको अपने नए एड्रेस की जानकारी भरनी होगी।
  • इसके बाद एक डॉक्यूमेंट सबमिट करना होगा जिस पर आपको नया एड्रेस हो।
  • इसके बाद आपको नीचे दिए दोनों चेक बॉक्स पर क्लिक करके नेस्ट पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने पेमेंट का ऑप्शन आएगा। यहां आप UPI नेट बैंकिंग या कार्ड जैसे भी चाहें पेमेंट कर सकते हैं।
  • पेमेंट पूरा होते ही आपको एक रसीद मिलेगी। इसके बाद करीब 30 दिन में आपका आधार अपडेट हो जाएगा।

बिना डॉक्यूमेंट के भी अपडेट कर सकते हैं पता
UIDAI परिवार के मुखिया (Head Of Family) की इजाजत से आधार में ऑनलाइन पता अपडेट करने की सुविधा भी देता है। इसके तहत घर का मुखिया ऑनलाइन आधार एड्रेस अपडेट के लिए अपने बच्चे, पति या पत्नी, माता-पिता के एड्रेस को अप्रूव कर कर सकता है। 18 साल से ज्यादा आयु का कोई भी व्यक्ति HOF हो सकता है।

ये है पूरी प्रोसेस

  • सबसे पहले आपको myaadhaar.uidai.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
  • हां लॉगिन करने के लिए आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर डालना होगा। इसके बाद कैप्चा कोड डालकर सेंड OTP पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। उसे डालकर लॉगिन करें।
  • इसके बाद आपको ऑनलाइन अपडेट सर्विस का ऑप्शन मिलेगा, इसे चुनें।
  • इसके बाद आपको Head Of Family (HOF) बेस्ड आधार अपडेट पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Head Of Family का आधार नंबर दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको 50 रुपए सर्विस चार्ज देना होगा।
  • इसके बाद HOF के पास एड्रेस अपडेट की रिक्वेस्ट भेजी जाएगी।
  • इसके बाद HOF को अपनी इजाजत देनी होगी।
  • वहीं अगर HOF एड्रेस शेयर करने की रिक्वेस्ट रिजेक्ट कर देता है, तो आपका आधार एड्रेस अपडेट नहीं होगा।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.