Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
एंटरटेनमेंट

एकता कपूर ने हंसल मेहता को 15 दिन में कर दिया था अपने शो से बाहर, बताया क्या बोली थीं

हंसल मेहता अब जाना-माना नाम हैं। अब उन्होंने इंडस्ट्री में अपने स्ट्रगल पर बात की है। हंसल ने बताया कि अपने करियर के शुरुआती दिनों में वह एकता कपूर के बालाजी टेलिफिल्म्स का शो डायरेक्ट कर रहे थे। उन्हें 15 दिनों में ही निकाल दिया गया था। उन्होंने बताया कि एकता ने उस वक्त क्या कहकर शो से बाहर किया था।

15 दिन कर पाए थे काम

हंसल मेहता ने मिड-डे को बताया कि वह एकता कपूर के शो के स्ट्रीट पासी हिल में डायरेक्टर थे। हालांकि 15 दिन में ही उनकी छुट्टी हो गई थी। हंसल बताते हैं, मैंने एकता कपूर का शो के स्ट्रीट पाली हिल करने की कोशिश की थी। यह डेली सोप था। मैं इसे डायरेक्ट कर रहा था और 15 दिन में ही निकाल दिया गया था।

ये बोलकर एकता ने कर दी थी छुट्टी

हंसल ने बताय, मुझे बहुत विनम्रता से हटा दिया गया था। वैसे नहीं जैसा लोगों ने सुना है। बहुत विनम्रता से उन्होंने मुझे बुलाया और कहा, सर ये बहुत फिल्म जैसा हो रहा है। हमारे शो इस वजह से नहीं चलते। हमारा एक फॉर्मैट है, हम उसको फॉलो करते हैं और मैं नहीं चाहती कि आप इसे करें इसलिए प्लीज रहने दीजिए। बता दें कि यह 2005 के आसपास की बात है।

बाद में साथ कर चुके काम

हंसल मेहता बाद में आल्ट बालाजी की वेब सीरीज बोस: डेड/अलाइव कर चुके हैं। इसमें राज कुमार राव थे। हंसल मेहता बकिंघम मर्डर के डायरेक्टर भी रह चुके हैं। इसकी प्रोड्यूसर शोभा और एकता कपूर थीं।

संजय गुप्ता ने बचाई जिंदगी

हंसल मेहता ने संजय गुप्ता का आभार जताया जिन्होंने उन्हें वुडस्टॉक विला नाम की फिल्म में काम दिया था। हंसल ने बताया कि उनके लिए सर्वाइव करना मुस्किल था। संजय गुप्ता जो सैलरी देते थे उससे उनकी जिंदगी बची।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.