Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
एंटरटेनमेंट

कन्नड़ एक्टर दर्शन थूगुदीपा फैन के मर्डर केस में गिरफ्तार: बेटे विनीश को मिले भद्दे कमेंट्स, कहा- मैं 15 साल का हूं, मुझे कोसने से कुछ नहीं बदलेगा

3 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

कन्नड़ सिनेमा के पॉपुलर एक्टर दर्शन थूगुदीपा को 11 जून को अपने ही फैन की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। हालांकि उनकी गिरफ्तारी से उनके बेटे विनीश दर्शन को फैंस के आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है। दर्शन ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया है कि उन्हें लोगों के भद्दे कमेंट्स मिल रहे हैं।

विनीश दर्शन ने हाल ही में इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन में लिखा था, आप लोगों ने मेरे पिता के लिए आपत्तिजनक भाषा और भद्दे कमेंट्स किए, इसके लिए शुक्रिया। आप लोगों ने ये तक नहीं देखा कि मैं सिर्फ 15 साल का हूं और मेरी भी फीलिंग्स हैं, इसके लिए भी आपका शुक्रिया। इस बुरे वक्त में मेरे मां-बाप को सपोर्ट की जरुरत है, मुझे कोसने से कुछ भी नहीं बदलेगा। आप सबका शुक्रिया।

बताते चलें कि बेंगलुरु के मेडिकल स्टोर में काम करने वाले युवक रेणुकास्वामी की हत्या के आरोप में दर्शन कुमार और उनकी गर्लफ्रेंड पवित्रा गौड़ा को गिरफ्तार किया गया है। रेणुकास्वामी का शव 8-9 जून की दरमियानी रात को एक नाले में मिला था। जब पुलिस ने जांच शुरू की तो पहले एक्टर दर्शन कुमार के करीबियों का नाम सामने आया और फिर दर्शन का। जिस जगह पर रेणुकास्वामी की हत्या की गई थी, वहां दर्शन कुमार और उनकी गर्लफ्रेंड पवित्रा भी मौजूद थीं। क्राइम सीन के पास CCTV में नजर आने के बाद दर्शन और पवित्रा की गिरफ्तारी की गई है।

वहीं दूसरी तरफ सामने आया है कि दर्शन ने अपने 3 साथियों को हत्या का आरोप लेने के लिए 15 लाख रुपए ऑफर किए थे। हालांकि अब वो पुलिस हिरासत में हैं।

बताते चलें कि जनवरी 2024 को एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा ने दर्शन थूगुदीपा के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कर बताया था कि उनके और दर्शन के रिश्ते के 10 साल पूरे हो चुके हैं। इस दौरान दर्शन की पत्नी विजय लक्ष्मी ने पवित्रा के खिलाफ लीगल एक्शन लेने की बात कही थी। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की खबर सामने आने के बाद दर्शन थूगुदीपा के फैन रेणुकास्वामी को ठेस पहुंची थी। वो लगातार पवित्रा को आपत्तिजनक मैसेज कर दर्शन से दूर रहने को कह रहा था। शुरुआत में एक्ट्रेस ने मैसेज नजरअंदाज कर दिए, लेकिन बाद में रेणुकास्वामी उन्हें धमकी भरे मैसेज करने लगा। जब पवित्रा ने इसकी शिकायत दर्शन को की, तो उन्होंने अपने फैन क्लब के मेंबर के साथ मिलकर रेणुकास्वामी की हत्या करवा दी।

मशहूर फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने भी किया था ट्वीट

हाल ही में मशहूर फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने इस हत्याकांड पर रिएक्शन दिया था। उन्होंने लिखा था, एक स्टार जो अपने डाय हार्ड फैन की मदद से अपनी निजी जिंदगी में हस्तक्षेप करने वाले दूसरे डाय हार्ड फैन की हत्या करवाता है, ये स्टार वर्शिप सिंड्रोम की विचित्रता है। एक फैन जो ऑर्डर देता है कि स्टार को अपनी जिंदगी कैसे जीना चाहिए, ये भी इसी सिंड्रोम का टाइप है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.