Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
एंटरटेनमेंट

कन्नड़ एक्टर ने बेरहमी से की फैन की हत्या: पोस्टमार्टम में खुलासा; चोट के 15 निशान, प्राइवेट पार्ट पर हमला, चेहरे को कुत्तों ने नोंचा

47 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कन्नड़ एक्टर दर्शन थूगुदीपा अपने ही फैन रेणुकास्वामी के हत्या के मामले में जेल में हैं। इस केस में एक नया अपडेट सामने आया है। रेणुकास्वामी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने कई दूसरे राज भी खोल दिए हैं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस सूत्रों ने बताया कि रेणुकास्वामी के शरीर पर 15 जगह चोट के निशान पाए गए हैं। इतना ही नहीं हत्या से पहले रेणुकास्वामी को इलेक्ट्रिक शॉक से लंबे वक्त तक टॉर्चर किया गया था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दावा- रेणुकास्वामी की निर्मम हत्या की गई
पुलिस सूत्रों ने बताया कि रेणुकास्वामी की बेरहमी से हत्या की गई है। मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस अधिकारियों को सौंप दी गई, जिसके आधार पर आगे की जांच जारी है।

सूत्रों ने कहा कि रिपोर्ट में पुष्टि की गई है कि मृतक के शरीर पर 15 जगह चोट के निशान थे। मृतक के प्राइवेट पार्ट पर हमला किया गया था और वहां से खून भी बह रहा था।

इसके अलावा मृतक के सिर पर भी गंभीर चोट लगी थी। हाथ-पैर, पीठ, पेट और छाती से भी खून बह रहा था। मृतक पर लड़की के टुकड़े और बेल्ट से भी हमला किया गया था। गंभीर हमले के कारण शरीर में खून के थक्के जमने से रेणुकास्वामी की मौत हो गई थी।

पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में यह भी पता चला कि शव के चेहरे और दूसरे कुछ हिस्सों को कुत्तों ने खा लिया था।

ये तस्वीर मृतक रेणुकास्वामी की है।

ये तस्वीर मृतक रेणुकास्वामी की है।

केस में पुलिस ने की एक और गिरफ्तारी
पुलिस सूत्र ने बताया कि इस केस में एक नए व्यक्ति की गिरफ्तारी की गई है। आरोपी का नाम धनराज है, जो पेशे से एक केबल वर्कर है। धनराज को कथित तौर पर एक अन्य आरोपी नंदीश ने बेंगलुरु के एक गोदाम में बुलाया था, जहां उसने मृतक को इलेक्ट्रिक शॉक देने के लिए एक डिवाइस बनाने की प्लानिंग की थी। पुलिस ने उस डिवाइस को जब्त कर लिया है।

अब पढ़िए कन्नड़ एक्टर दर्शन थूगुदीपा ने अपने ही फैन रेणुकास्वामी की हत्या क्यों और कैसे की…
मृतक रेणुकास्वामी दर्शन के फैन क्लब का मेंबर था। जनवरी 2024 में कन्नड़ एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा ने दर्शन के साथ अपनी 10वीं एनिवर्सरी मनाई थी। इससे दोनों का रिलेशनशिप विवादों में आ गई, क्योंकि दर्शन पहले से शादीशुदा हैं।

24 जनवरी को पवित्रा ने इस पोस्ट के जरिए रिश्ते की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की थी।

24 जनवरी को पवित्रा ने इस पोस्ट के जरिए रिश्ते की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की थी।

इस खबर से रेणुकास्वामी काफी नाराज था। वह लगातार पवित्रा को मैसेज कर दर्शन से दूर रहने को कह रहा था। शुरुआत में पवित्रा ने उसके मैसेज इग्नोर किए, लेकिन बाद में रेणुका आपत्तिजनक मैसेज करके धमकियां देने लगा। पुलिस के सूत्रों के अनुसार, पवित्रा ने दर्शन को रेणुका की हत्या के लिए उकसाया। उसे सजा देने के लिए कहा।

पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, 8 जून को चित्रदुर्गा इलाके से कुछ लोगों ने रेणुकास्वामी को किडनैप कर लिया था। अगले दिन 9 जून को कामाक्षीपाल्या इलाके में एक अपार्टमेंट के पास रेणुका की लाश मिली थी। सबसे पहले सिक्योरिटी गार्ड ने देखा था। नाले में कुछ कुत्ते एक लाश को घसीट रहे थे। गार्ड ने कामाक्षीपाल्या पुलिस स्टेशन में कॉल कर घटना की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, बॉडी मेडिकल स्टोर में काम करने वाले रेणुकास्वामी की थी।

पुलिस को इस मामले में सबसे पहले शक एक्टर दर्शन के फैन एसोसिएशन के डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट रघु दर्शन उर्फ राघवेंद्र पर शक हुआ। लिहाजा रघु को उनके दो साथियों के साथ हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिससे पूरे मामले का खुलासा हुआ।

कर्नाटक पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों के हवाले से 11 जून को बताया, ‘राघवेंद्र ने रेणुकास्वामी को चित्रदुर्गा इलाके से किडनैप किया था। फिर आरआर नगर के पट्टनवड्डागेरे के गोडाउन में ले गया। जहां उसके साथ मारपीट की गई, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद राघवेंद्र ने रेणुका की बॉडी कामाक्षीपाल्या इलाके में नाले में फेंक दी। जब पुलिस ने क्राइम सीन के आसपास की जांच की तो उन्हें CCTV फुटेज में एक्टर दर्शन और एक्ट्रेस पवित्रा क्राइम सीन से निकलते दिखे। रात 11 बजे से 3 बजे तक दोनों के मोबाइल नंबर उसी एरिया में एक्टिव थे।

क्राइम सीन से लाल थार से निकलते हुए दर्शन और पवित्रा।

क्राइम सीन से लाल थार से निकलते हुए दर्शन और पवित्रा।

इसके बाद 11 जून को एक्टर दर्शन और पवित्रा की गिरफ्तारी की गई। रेणुकास्वामी के हत्या के मामले में अब तक कुल 17 लोगों को गिरफ्तारी की जा चुकी है।

कौन हैं दर्शन थूगुदीपा
47 साल के एक्टर दर्शन, कन्नड़ सिनेमा का जाना-माना चेहरा हैं। वो कन्नड़ भाषा की सुपरहिट फिल्मों करिया, कालासिपाल्या, गज, नवग्रह, सारथी, बुलबुल, यजमन, रॉबर्ट, कातेरा जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्हें 9 बार बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिल चुका है।

इस खबर से जुड़ी यह खबरें भी पढ़ें…

मर्डर केस में कन्नड़ एक्टर दर्शन तक कैसे पहुंची पुलिस:4 लोगों ने सरेंडर किया, पैसे मिलने की बात कबूली, CCTV से कहानी साफ हुई

दर्शन से जुड़े मामले पर बोले किच्चा सुदीप:फैन के हत्याकांड से कन्नड़ इंडस्ट्री बदनाम, पीड़ित के परिवार को न्याय मिले

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.