- Hindi News
- Career
- Current Affairs Sangram Singh Becomes First Indian Man To Join MMA, India To Host Hockey Men’s Junior World Cup
4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

पेरिस ओलिंपिक के लिए मनु भाकर दो कैटेगरी में सिलेक्ट हुईं। मलावी के उपराष्ट्रपति की प्लेन क्रैश में मौत हुई। वहीं, भारत को 500 साल पुरानी मूर्ति वापस मिलेगी।
इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)
1. मलावी के उपराष्ट्रपति की प्लेन क्रैश में मौत: 11 जून को अफ्रीकी देश मलावी के उपराष्ट्रपति साउलोस क्लॉस चिलिमा समेत 9 लोगों की प्लेन क्रैश में मौत हो गई। 10 जून को एक सैन्य विमान सोलोस चिलिमा को लेकर राजधानी लिलोंग्वे से रवाना हुआ था।

51 साल के चिलिमा पिछले 10 साल से मलावी के उपराष्ट्रपति थे।
- चिलिमा का एयरक्राफ्ट भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 2:47 बजे मलावी की राजधानी लिलोंग्वे से रवाना हुआ था।
- यह करीब 45 मिनट बाद मजुजू शहर के एयरपोर्ट पर उतरने वाला था।
- उत्तरी मलावी के पहाड़ी इलाकों में विमान से संपर्क टूट गया था।
- 24 घंटे चले सर्च ऑपरेशन के बाद विमान का मलबा मिला है।
- यह प्लेन क्रैश चिकंगावा की पहाड़ियों में हुआ है।
- चिलिमा को अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार के तौर पर देखा जा रहा था।
स्पोर्ट्स (SPORTS)
2. हॉकी मेंस जूनियर वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा भारत: 11 जून को स्विट्जरलैंड में इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन (FIH) ने हॉकी मेंस जूनियर वर्ल्ड कप 2025 के मेजबान देश की घोषणा की। FIH ने वर्ल्ड कप के लिए भारत को मेजबान देश बनाया।

भारत तीन बार हॉकी मेंस जूनियर वर्ल्ड कप की मेजबानी कर चुका है।
- पहली बार वर्ल्ड चैंपियनशिप में 24 टीमें शामिल होंगी।
- वर्ल्ड चैंपियनशिप की शुरुआत दिसंबर 2024 से होगी।
- भारत 2013 में दिल्ली, 2016 में लखनऊ और 2021 में भुवनेश्वर की मेजबानी कर चुका है।
- पिछला हॉकी मेंस जूनियर वर्ल्ड कप मलेशिया में हुआ था, जिसे जर्मनी ने जीता था।
3. संग्राम सिंह MMA में शामिल होने वाले पहले भारतीय पुरुष बनेंगे: 11 जून को पीटीआई के मुताबिक पूर्व कॉमनवेल्थ हैवीवेट चैंपियन संग्राम सिंह मिक्स मार्शल आर्ट्स (MMA) में शामिल होंगे। पूजा तोमर के बाद संग्राम सिंह MMA जॉइन करने वाले दूसरे भारतीय फाइटर बनेंगे।

संग्राम सिंह ने बताया कि MMA फ्यूचर है। पिछले कुछ सालों में इसकी बढ़ती लोकप्रियता अपने आप में बहुत कुछ कहती है। भारत में इस खेल को सबसे ज्यादा दर्शक मिलते हैं। मुझे उम्मीद है कि इस खेल के प्रशंसक इसी तरह मेरा समर्थन करेंगे।
- संग्राम सिंह MMA में शामिल होने वाले पहले भारतीय पुरुष पहलवान हैं।
- 38 वर्षीय संग्राम ने हाल ही में दुबई में इंटरनेशनल प्रो रेसलिंग चैंपियनशिप में 6 साल के बाद कुश्ती में वापसी की।
- इंटरनेशनल प्रो रेसलिंग में संग्राम ने पाकिस्तान के मुहम्मद सईद को 30-23 के स्कोर से हराया।
- MMA की शुरुआत 648 ईसा पूर्व में ग्रीस में हुई थी।
- तब ट्रेनिंग करने वालों को बिना ग्लव्स के मुक्केबाजी और कराटे का सामना करना पड़ता था।
4. पेरिस ओलिंपिक के लिए मनु भाकर दो कैटेगरी में सिलेक्ट हुईं: 11 जून को नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) ने पेरिस ओलिंपिक के लिए 15 सदस्यीय भारतीय राइफल और पिस्टल टीम की घोषणा की। महिला पिस्टल निशानेबाज मनु भाकर को दो कैटेगरी में चुना गया है।

मनु भाकर महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल और महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल में भाग लेंगी।
- पेरिस ओलिंपिक के लिए भारतीय टीम में 8 राइफल निशानेबाज और 7 पिस्टल निशानेबाज हैं।
- मनु ने एशियन गेम्स 2023 में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल कैटेगरी में गोल्ड जीता था।
- उन्होंने 2022 में काहिरा वर्ल्ड चैंपियनशिप में 25 मीटर पिस्टल में ब्रॉन्ज जीता था।
- भारत ने पेरिस ओलिंपिक में शूटिंग के लिए 21 कोटा हासिल किए हैं।
- ओलिंपिक गेम्स 2024 का आयोजन पेरिस में 26 जुलाई से 11 अगस्त तक होंगे।
नेशनल (NATIONAL)
5. भारत को वापस मिलेगी 500 साल पुरानी मूर्ति: 10 जून को ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने इंटरनल जांच के बाद भारत को 500 साल पुरानी एक कांसे की मूर्ति वापस लौटाने की घोषणा की है। यह मूर्ति संत तिरुमंकई अलवर की है, जो 16वीं सदी के दौरान तमिलनाडु के एक मंदिर से चोरी हो गई थी।

अभी यह मूर्ति ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की एशमोलियन म्यूजियम में रखी गई है।
- संत तिरुमंकई अलवर दक्षिण भारत के 12वें अलवर संतों में से अंतिम थे।
- इस मूर्ति देखने के लिए लगभग 1800 रुपए देने पड़ते हैं।
- संत तिरुमंकाई अलवर की यह मूर्ति 60 सेंटीमीटर ऊंची है।
- इसे 1967 में डॉ. जे.आर. बेलमोंट ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में रखवाया था।
- ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग ने 11 मार्च 2024 को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी को सबूत दिए थे कि मूर्ति तमिलनाडु के मंदिर की है।
- मूर्ति की पुष्टि तमिलनाडु के मंदिर में मिले 1957 के कांसे से हुई।
- अब इस मूर्ति को चैरिटी कमीशन के सामने रखा जाएगा, जो इस पर आखरी फैसला लेगा।
आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)
11 जून का इतिहास: 1987 में आज के दिन ही ब्रिटेन की पहली महिला प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर ने लगातार तीसरी बार चुनाव जीता था। थैचर के नेतृत्व में कंजर्वेटिव पार्टी ने 376 सीटें जीती थीं। वहीं लेबर पार्टी को 229 सीटें मिलीं थीं।

मार्गरेट थैचर लगातार तीन बार प्रधानमंत्री बनने वाली इकलौती महिला हैं।
- 2010 में अफ्रीका ने पहली बार 19वें फुटबॉल वर्ल्ड कप टूर्नामेंट की मेजबानी की थी।
- 2008 में ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल को भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया था।
- 1989 में भारतीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मानसी जोशी का जन्म हुआ था।
- 1964 में भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की इच्छानुसार उनकी अस्थियों की भस्म पूरे देश में बिखेरी गई थी।
- 1955 में पहले मैग्निशियम जेट हवाई जहाज ने उड़ान भरी थी।
- 1948 में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का जन्म हुआ था।
- 1935 में एडविन आर्मस्ट्रांग ने पहली बार एफएम का प्रसारण किया था।
- 1921 में ब्राजील में महिलाओं को चुनाव में मतदान का अधिकार मिला था।
- 1866 में इलाहाबाद हाईकोर्ट की स्थापना हुई थी।
- 1770 में कैप्टन जैम्स कुक ने ऑस्ट्रेलिया के ग्रेट बैरियर रीफ की खोज की थी।