Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
बिजनेस

कर्नाटक में पेट्रोल-डीजल 3 रुपए महंगे हुए: राज्य सरकार ने सेल्स टैक्स बढ़ाया, बेंगलुरु में पेट्रोल ₹99.84 लीटर और डीजल ₹85.93 लीटर

बेंगलुरु1 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
यह बढ़ोतरी ‘कर्नाटक सेल्स टैक्स’ बढ़ाने से हुई है। - Dainik Bhaskar

यह बढ़ोतरी ‘कर्नाटक सेल्स टैक्स’ बढ़ाने से हुई है।

कर्नाटक राज्‍य सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए है। सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 3 रुपए प्रति लीटर वहीं, डीजल के दाम में 3.02 रुपए का इजाफा किया है। यह बढ़ोतरी ‘कर्नाटक सेल्स टैक्स’ (KST) में संशोधन के बाद हुई है।

राज्य सरकार की अधिसूचना के अनुसार, पेट्रोल पर KST 25.92% से बढ़ाकर 29.84% और डीजल पर 14.3% से बढ़ाकर 18.4% कर दिया गया है। इस बढ़ोतरी के बाद बेंगलुरु में पेट्रोल 99.84 रुपए लीटर और डीजल 85.93 रुपए लीटर हो गया है।

दिल्ली में 94.72 रुपए लीटर बिक रहा पेट्रोल
हालांकि देश के बाकी हिस्सों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपए लीटर और डीजल 87.62 रुपए लीटर बिक रहा है। वहीं भोपाल में पेट्रोल 106.47 रुपए लीटर और डीजल 91.84 रुपए लीटर है।

महाराष्ट्र में सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल
भारत में सबसे महंगा फ्यूल महाराष्ट्र के परभणी में में बिक रहा है। यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 107.33 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 93.74 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है। वहीं राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल 106.26 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 91.60 रुपए प्रति लीटर पर है। वहीं पोर्ट ब्लेयर में सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल बिक रहा है। यहां पेट्रोल की कीमत 82.42 रुपए प्रति लीटर और डीजल का भाव 78.01 रुपए प्रति लीटर है।

आप तक कैसे पहुंचता है पेट्रोल-डीजल?

  1. भारत अपनी जरूरत का 85% से ज्यादा कच्चा तेल इम्पोर्ट करता है। यानी, दूसरे देश से खरीदता है।
  2. विदेशों से आने वाला कच्चा तेल रिफाइनरी में जाता है, जहां से पेट्रोल, डीजल और दूसरे पेट्रोलियम प्रोडक्ट निकाले जाते हैं।
  3. इसके बाद ये तेल कंपनियों के पास जाता है। जैसे- इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम।
  4. यहां से ये अपना मुनाफा और केंद्र व राज्य सरकारों की ओर से लगने वाला टैक्स जोड़कर पेट्रोल पंप तक पहुंचाती हैं।
  5. पेट्रोल पंप पर आने के बाद पेट्रोल पंप का मालिक अपना कमीशन जोड़कर उस कीमत में आपको दे देता है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.