
एक्शन में शिवराज सिंह चौहान
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मोदी कैबिनेट में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। शिवराज को देश का नया कृषि मंत्री बनाया गया है। इसके साथ ही शिवराज को किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्रालय भी दिया गया है। अब मंत्रालय का प्रभार मिलते ही कुछ ही देर में शिवराज सिंह चौहान एक्शन मोड में आ गए हैं। शिवराज ने देश के कृषि अधिकारियों की बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि शिवराज कुछ बड़े फैसले भी कर सकते हैं।
जानकारी के मुताबिक शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय कृषि मंत्री एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय दोनो विभागो के प्रमुख अधिकारियों को एमपी भवन बुलाया है। शिवराज कुछ ही देर में इन विभागों की पहली बैठक लेंगे।


