Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
बिजनेस

कैबिनेट में 14 खरीफ फसलों की MSP मंजूर: धान का MSP ₹170 बढ़ाकर ₹2300 किया, 2 लाख नए गोदाम बनाए जाएंगे

नई दिल्ली12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। - Dainik Bhaskar

कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

केंद्र सरकार ने बुधवार को 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइज (MSP) का ऐलान किया। इसमें रागी, बाजरा, बाजरा, मक्का और कॉटन शामिल हैं। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि धान का नया MSP 2,300 रुपए तय किया गया है, जो पिछली MSP से 117 रुपए ज्यादा है। कपास का नया MSP 7,121 होगा। इसकी एक दूसरी किस्म के लिए नया एमएसपी 7,521 रुपए होगा, जो पहले से 501 रुपए ज्यादा है।

अश्विनी वैष्णव ने बताया ने कि देश में 2 लाख नए गोदाम बनाए जाएंगे। नई MSP पर 2 लाख करोड़ रुपए खर्च होंगे। यह पिछले फसल सीजन की तुलना में 35 हजार करोड़ ज्यादा है।

क्या है MSP या मिनिमम सपोर्ट प्राइस?
न्यूनतम समर्थन मूल्य वो गारंटेड मूल्य है जो किसानों को उनकी फसल पर मिलता है। भले ही बाजार में उस फसल की कीमतें कम हो। इसके पीछे तर्क यह है कि बाजार में फसलों की कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव का किसानों पर असर न पड़े। उन्हें न्यूनतम कीमत मिलती रहे।

सरकार हर फसल सीजन से पहले CACP यानी कमीशन फॉर एग्रीकल्चर कॉस्ट एंड प्राइजेस की सिफारिश पर MSP तय करती है। यदि किसी फसल की बम्पर पैदावार हुई है तो उसकी बाजार में कीमतें कम होती हैं, तब MSP उनके लिए फिक्स एश्योर्ड प्राइज का काम करती है। यह एक तरह से कीमतों में गिरने पर किसानों को बचाने वाली बीमा पॉलिसी की तरह काम करती है।

MSP में 23 फसलें शामिल होती हैं:

  • 7 प्रकार के अनाज (धान, गेहूं, मक्का, बाजरा, ज्वार, रागी और जौ)
  • 5 प्रकार की दालें (चना, अरहर/तुअर, उड़द, मूंग और मसूर)
  • 7 तिलहन (रेपसीड-सरसों, मूंगफली, सोयाबीन, सूरजमुखी, तिल, कुसुम, निगरसीड)
  • 4 व्यावसायिक फसलें (कपास, गन्ना, खोपरा, कच्चा जूट)

खबर अपडेट हो रही है…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.