Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
देश

कॉस्ट ऑफ लिविंग में मुंबई देश में सबसे महंगा शहर: रैंक में 11 प्लेस का इजाफा, यहां बिजली-ट्रैवलिंग पर खर्च ज्यादा; दुनिया में हांगकांग नंबर 1

  • Hindi News
  • National
  • Mercer 2024 Cost Of Living Survey Mumbai Is The Most Expensive City In The Country

मुंबई/नई दिल्ली8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ह्यूमन रिसोर्स कंसल्टेंसी मर्सर ने एक सर्वे किया है। इसके मुताबिक दूसरे शहरों से आए लोगों के लिए मुंबई में देश के अन्य शहरों के मुकाबले काफी महंगा है। कंसल्टेंसी ने कॉस्ट ऑफ लिविंग 2024 की सर्वे रिपोर्ट में यह कहा है। मुंबई में पर्सनल केयर, एनर्जी, यूटिलिटी, ट्रांसपोर्टेशन और किराए का घर लेना महंगा है।

कंसल्टेंसी ने आगे कहा कि देश में सबसे महंगों शहरों में मुंबई, नई दिल्ली और बेंगलुरु शामिल हैं। इस साल मुंबई ने 11 पायदान की छलांग लगाई, लेकिन दुनिया में ये शहर टॉप 100 में नहीं हैं।

ग्लोबर लेवल पर कॉस्ट ऑफ लिविंग सर्वे में टॉप 5 शहरों की रैंकिंग में कोई चेंज नहीं है। हांगकांग पहले नंबर पर है। उसके बाद सिंगापुर, ज्यूरिख, जिनेवा, बेसल, बर्न, न्यूयॉर्क सिटी, लंदन, नासाउ और लॉस एंजिल्स आचा है।

मुंबई में मकान के किराए में 6-8% की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में मकान किराया 12-15% के बीच बढ़ा है। बेंगलुरु, पुणे और चेन्नई में भी मकान किराए में यही ट्रेंड रहा है। मुंबई में बिजली और ट्रैवलिंग सबसे महंगी, मुंबई-पुणे बिजली के मामले में सबसे महंगे शहर हैं। मुंबई-बेंगलुरु में ट्रैवल कॉस्ट भी सबसे अधिक है।

ये हैं देश के सबसे महंगे शहर, 1 साल में मुंबई 11 व दिल्ली 23 रैंक ऊपर चढ़े

शहर रैंक बदलाव
मुंबई 135 +11
नई दिल्ली 165 +23
चेन्नई 189 -5
बेंगलुरु 195 -6
कोलकाता 207 +4
पुणे 205 +8

मर्सर के इंडिया मोबिलिटी लीडर राहुल शर्मा ने कहा कि वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बावजूद भारत ने हमारे 2024 के कॉस्ट ऑफ लिविंग सर्वे में लचीलापन दिखाया है। मुंबई की रैंकिंग में बढ़ोतरी हुई है लेकिन भारतीय शहरों की ओवरऑल अर्फोडिबिलिटी ग्लोबल टैलेंट को आकर्षित करने लिए इंटरनेशनल कंपनियों और इंडियन कंपनियों को अपनी ओर अट्रैक्ट कर रही हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि घरेलू डिमांड और मजबूत सर्विस सेक्टर से हमारी स्ट्रांग इकॉनमी ग्लोबल टैलेंट के लिए स्टेवल वातावरण प्रदान करती है। जैसे-जैसे ग्लोबल हाउसिंग कॉस्ट और महंगाई बढ़ती है। वैसे-वैसे भारत की ग्रोथ स्टोरी और लिविंग स्टैंडर्ड में सुधार इसे इंटरनेशनल असाइनमेंट के लिए एक अट्रैक्टिव ठिकाना बनाते हैं।

कहां क्या चीज ज्यादा महंगी

  • दिल्ली में किराए के घरों में सबसे ज्यादा तेजी देखी गई है। जो 12-15% तक की है। मुंबई में ये 6-8%, बेंगलुरु में 3-6% और पुणे-हैदराबाद-चेन्नई में 2-4% है।
  • मुंबई में ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट जिसमें ऑटोमोबाइल और ऑटो पार्ट्स शामिल हैं, सबसे ज्यादा महंगा है। बेंगलुरु दूसरे नंबर पर है।
  • कोलकाता में दूध और डेयरी उत्पाद, ब्रेड उत्पाद, पेय पदार्थ, तेल, फल और सब्जियां सबसे कम दामों पर उपलब्ध हैं। पुणे दूसरे स्थान पर है।
  • दिल्ली में शराब और तम्बाकू प्रोडक्ट सस्ते हैं।
  • पर्सनल केयर उत्पादों के मामले में मुंबई सबसे महंगा है। उसके बाद चेन्नई और कोलकाता सबसे सस्ता है। ऊर्जा और उपयोगिता लागत मुंबई में सबसे अधिक है। उसके बाद पुणे का स्थान है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.