Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
एंटरटेनमेंट

जहां काम करते थे पिता, सुनील शेट्टी के पास हैं वो तीनों बिल्डिंग्स, बोले- वो टेबल साफ करते और चावल के बोरे पर…

सुनील शेट्टी बॉलीवुड के बड़े एक्टर हैं। वह टीवी डांस रिऐलिटी शो में बतौर जज भी आते हैं। होस्ट भारती के शो पर पहुंचे तो उन्होंने अपनी जिंदगी के संघर्ष पर बात की। सुनील शेट्टी ने बताया कि उनके पिता भागगकर मुंबई आए थे। उस वक्त उन्होंने रेस्ट्रॉन्ट में टेबल पोछने का काम करते थे। वह चावल की बोरियों पर भी सोए। उन्होंने जिन 3 जगहों पर काम किया आज सुनील शेट्टी उनके मालिक हैं।

टेबल साफ करने की थी जॉब

भारती और हर्ष लिंबाचिया के शो पर सुनील शेट्टी ने बताया कि उनके पिता मंगलौर से 9 साल की उम्र में घर से भाग गए थे। वह बोले, मेरे पिता बचपन में भागकर मुंबई आए थे। उनके पिता नहीं थे लेकिन 3 बहनें थीं। उन्हें 9 साल की उम्र में एक साउथ इंडियन रेस्ट्रॉन्ट में काम मिल गया। हमारी कम्युनिटी में ये बात है कि हम एक-दूसरे को सपोर्ट करते हैं। उनकी पहली जॉब टेबल साफ करने की थी। वह छोटे थे और उन्हें पूरी टेबल साफ करने के लिए इसके चार चक्कर लगाने पड़ते थे। वह चावल के बोरे पर सो जाते थे।

डैड ने खरीदीं तीनों बिल्डिंग

सुनील शेट्टी ने बताया कि पिता ने मेहनत और लगन से काम किया तो उनका ओहदा बढ़ता गया। सुनील बताते हैं, उनके बॉस ने 3 बिल्डिंग्स खरीदीं उन्हें इनका मैनेजर बना दिया। जब बॉस रिटायर हुए तो डैड ने तीनों बिल्डिंग्स खऱीद लीं। मेरे पास आज भी वो तीनों बिल्डिंग्स हैं। यहीं से हमारी जर्नी की शुरुआत हुई।

नाइंसाफी के खिलाफ थे पिता

सुनील शेट्टी फिल्मों में आनेसे पहले अपने पिता के साथ केटरिंग का बिजनस कर चुके हैं। सुनील ने बताया, मेरे पिता बहुत विनम्र थे लेकिन अपने बच्चों और स्टाफ के खिलाफ कोई एक शब्द बोल दे तो शेयर बन जाते थे। उनकी बस एक लाइन थी, बेच डालूंगा सब कुछ को, गांव चला जाऊंगा, पर नाइंसाफी नहीं झेलूंगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.