Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
विदेश

जापान में फैला मांस खाने वाला बैक्टीरिया: इससे 48 घंटे में मौत, 977 केस मिले; बीमारी की शुरुआत खराश और सूजन से होती है

टोक्यो1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
जापान में हर साल STSS बीमारी के 2500 मामले आ सकते हैं। इसमें मृत्यु दर 30% तक पहुंच सकती है। बीमारी के चलते लोग काफी ऐहतियात बरत रहे हैं। - Dainik Bhaskar

जापान में हर साल STSS बीमारी के 2500 मामले आ सकते हैं। इसमें मृत्यु दर 30% तक पहुंच सकती है। बीमारी के चलते लोग काफी ऐहतियात बरत रहे हैं।

जापान में कोरोना के बाद अब एक नई खतरनाक बीमारी सामने आई है। इसमें बैक्टीरिया मरीज के शरीर का मांस खाने लगता है। बीमारी का नाम स्ट्रेप्टोकोकल टॉक्सिक शॉक सिंड्रोम (STSS) है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस बीमारी से 48 घंटे में मरीज की मौत हो जाती है।

जापान में अब तक इसके 977 केस सामने आ चुके हैं। यह बीमारी ग्रुप ए स्ट्रेप्टोकोकस (GAS) बैक्टीरिया की वजह से होती है। यह बच्चों और बुजुर्गों के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक है। इससे संक्रमित लोगों में सबसे पहले सूजन और गले में खराश होती है।

इसके अलावा शरीर में दर्द, बुखार, लो ब्लड प्रेशर, नेक्रोसिस (शरीर के टिशू मर जाते हैं), सांस लेने में समस्या, ऑर्गन फेलियर जैसी समस्याएं भी होती हैं। इसके कुछ ही घंटों बाद मौत हो जाती है। स्ट्रेप्टोकोकस बीमारी अब यूरोप के 5 देशों तक फैल चुकी है। इनमें ब्रिटेन, फ्रांस, आयरलैंड, नीदरलैंड और स्वीडन शामिल हैं। यहां इस बैक्टीरिया ने सबसे ज्यादा बच्चों पर अटैक किया है।

STSS के शुरुआती लक्षणों में पहले सूजन आती है। इसके बाद टिशू डैमेज होने लगते हैं।

STSS के शुरुआती लक्षणों में पहले सूजन आती है। इसके बाद टिशू डैमेज होने लगते हैं।

सालभर में आ सकते हैं 2500 मरीज, मृत्यु दर 30%
टोक्यो की महिला डॉक्टर केन किकुची के मुताबिक, पहले मरीज के शरीर खासकर पैर में सूजन दिखती है, फिर कुछ घंटों बाद यह पूरे शरीर में फैल जाती है। इसके बाद 48 घंटों के भीतर मरीज की मौत हो जाती है। किकुची ने लोगों से बार-बार हाथ धोने और खुले घावों का तुरंत इलाज करने की अपील की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह बीमारी जिस दर से बढ़ रही है, उसके बाद अंदाज लगाया गया है कि आने वाले समय में जापान में हर साल इस बीमारी के 2500 मामले आ सकते हैं। वहीं, इससे मृत्यु दर 30% तक पहुंच सकती है।

डॉक्टरों के मुताबिक, बीमारी से बचने के लिए इसकी जल्दी पहचान, देखभाल और तुरंत इलाज जरूरी है। STSS से निपटने के लिए बाजार में J8 नाम की वैक्सीन भी मौजूद है, जो शरीर में एंटीबायोटिक बनाती है। बड़ी बात ये कि यह बीमारी एक व्यक्ति से दूसरे में फैलती है।

हमारे शरीर में कैसे फैलता है बैक्टीरिया?
द इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत के दौरान पब्लिक हेल्थ इंटेलेक्चुअल डॉ. जगदीश हीरेमठ ने बताया कि यह बैक्टीरिया शरीर में जहरीला पदार्थ पैदा करता है, जिससे जलन होने लगती है। फिर यह शरीर में टिशू को डैमेज करता है, जिससे सूजन फैलने लगती है। इसके बाद टिशू मरीज के मांस को खाने लगते है, जिससे तेज दर्द होने लगता है।

जापान के डॉक्टर हायरमैथ ने बताया कि देश में इस बीमारी से लड़ने के लिए हेल्थ अथॉरिटीज लगातार हालात का जायजा ले रही हैं। लोगों को जागरूक करने के लिए कैंपेन चलाए जा रहे हैं। इसमें बीमारी की गंभीरता और खतरों के बारे में बताया जा रहा है।

जापान के सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। उन्हें STSS के मरीजों के तुरंत इलाज के लिए गाइडलाइंस दी गई हैं।

ये खबरें भी पढ़े…

यूरोप में फैल रही पैरेट फीवर नाम की जानलेवा बीमारी:अब तक 5 लोगों की मौत, WHO बोला- 4 देशों में 81 मामले सामने आ चुके

यूरोप के कई देशों में एक जानलेवा बीमारी फैल रही है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने इस बीमारी को पैरेट फीवर नाम दिया है। WHO का कहना है कि ये बेहद खतरनाक है। इससे अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है…यहां पढ़े पूरी खबर

चीन के स्कूली बच्चों में रहस्यमयी बीमारी:तेज बुखार और फेफड़े में जलन की शिकायत, बीजिंग के 800 किमी के अस्पताल मरीजों से भरे

चीनी मीडिया ने स्कूलों में एक रहस्यमय बीमारी फैलने की बात कही है। इसके चलते चीन की राजधानी बीजिंग और उसके 500 मील (करीब 800 किमी) के दायरे में सभी अस्पताल मरीजों से भरे…यहां पढ़े पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.