Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
एंटरटेनमेंट

दर्शन से जुड़े मामले पर बोले किच्चा सुदीप: फैन के हत्याकांड से कन्नड़ इंडस्ट्री बदनाम, पीड़ित के परिवार को न्याय मिले

6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कन्नड़ एक्टर किच्चा सुदीप ने हाल ही में एक्टर दर्शन थूगुदीपा से जुड़े मर्डर केस पर बात की है। उन्होंने कहा कि पीड़ित रेनुका स्वामी की पत्नी और उनके होने वाले बच्चे को न्याय मिलना चाहिए।

सुदीप ने यह भी कहा इस घटना के चलते लोग कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री पर भी सवाल उठा रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि एक बार जब अपराधी को सजा मिलेगी तो इंडस्ट्री को क्लीन चिट मिल जाएगी।

सुदीप ने दर्शन का नाम लिए बिना इस पूरे मामले पर बात की है।

सुदीप ने दर्शन का नाम लिए बिना इस पूरे मामले पर बात की है।

रेनुका स्वामी को न्याय मिलना चाहिए: किच्चा
एक इंटरव्यू में दर्शन का नाम लिए बिना सुदीप ने कहा, ‘हमें सिर्फ वो पता है जो मीडिया हमें दिखा रही है क्योंकि हम जानकारी लेने के लिए पुलिस स्टेशन तो जा नहीं रहे। ऐसा लग रहा है कि पुलिस और मीडिया इस मामले का पूरा सच सामने लाने में जुटी हुई हैं और इसमें को दोराय नहीं हैं।’

सुदीप ने रेनुका स्वामी के परिवार के लिए न्याय की भी मांग की। उन्होंने कहा, ‘रेनुका स्वामी जो सड़क पर मारा गया, उसे न्याय मिलना चाहिए। उसके परिवार को और उसके होने वाले बच्चे को न्याय मिलना चाहिए।

सबसे बड़ी बात यह है कि हम सभी को न्याय पर यकीन है और हमें यकीन है कि इस मामले में न्याय होगा।’

पुलिस हिरासत में एक्टर दर्शन थूगुदीपा। (बीच में)

पुलिस हिरासत में एक्टर दर्शन थूगुदीपा। (बीच में)

‘कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री का नाम खराब हुआ है’
सुदीप का यह भी मानना ​​है कि इस हत्याकांड और उसके बाद अभिनेता दर्शन की गिरफ्तारी से कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री का नाम खराब हुआ है।

उन्होंने कहा, ‘हर कोई चाहता है कि पीड़ित परिवार के साथ न्याय हो। इस वक्त माहौल बहुत खराब हो गया है। फिल्म इंडस्ट्री को भी न्याय मिलना जरूरी है। उम्मीद है कि अपराधी को सजा मिलने के बाद इंडस्ट्री को क्लीन चिट मिल जाएगी।

इंडस्ट्री सिर्फ दो लोगों के नाम से नहीं चलती। इससे हजारों लोग जुड़े हुए हैं। अपराधी को सजा मिलने के बाद फिल्म इंडस्ट्री भी चैन की सांस ले सकेगी।

एक वक्त था जब दर्शन और सुदीप बेहद करीबी दोस्त माने जाते थे।

एक वक्त था जब दर्शन और सुदीप बेहद करीबी दोस्त माने जाते थे।

कभी करीबी दोस्त थे सुदीप और दर्शन
बताते चलें कि कभी सुदीप और दर्शन करीबी दोस्त हुआ करते थे। दोनों अक्सर साथ स्पॉट किए जाते थे, हालांकि 2017 में किच्चा सुदीप के एक बयान से नाराज होकर दर्शन ने उनसे दोस्ती तोड़ ली थी।

रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों के झगड़े की वजह एक फिल्म थी। सुदीप की मदद से ही दर्शन को उनकी पहली फिल्म मिली थी, हालांकि जब सुदीप ने एक इंटरव्यू में इसका जिक्र किया तो दर्शन उनसे नाराज हो गए।

सुदीप ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने पहली बार दर्शन को तब देखा था, जब वो एक फिल्म के सेट पर दूसरे क्रू मेंबर्स के साथ क्लैपबोर्ड लेकर खड़े थे। सुदीप ने कहा था कि उस फिल्म को छोड़ते वक्त उन्होंने मेकर्स को दर्शन को लीड रोल में कास्ट करने का सुझाव दिया था।

दोनों के बीच इतनी खटास हो गई कि मार्च 2017 में दर्शन ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि वो और किच्चा अब एक दूसरे के दोस्त नहीं हैं।

दोनों के बीच इतनी खटास हो गई कि मार्च 2017 में दर्शन ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि वो और किच्चा अब एक दूसरे के दोस्त नहीं हैं।

ट्वीट शेयर कर दी थी जानकारी
जब ये बयान सामने आया तो दर्शन इससे नाराज हो गए और उन्होंने सुदीप से दोस्ती तोड़ ली। इस बात की चर्चा इतनी रही कि दर्शन ने खुद एक सोशल मीडिया पोस्ट कर बताया था कि वो और किच्चा सुदीप अब दोस्त नहीं हैं।

इस हत्याकांड में दर्शन और एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा का नाम सामने आया है।

इस हत्याकांड में दर्शन और एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा का नाम सामने आया है।

दर्शन पर फैन की हत्या का आरोप
कन्नड़ एक्टर दर्शन थूगुदीपा इन दिनों बेंगलुरु के रहने वाले अपने फैन रेनुका स्वामी की हत्या के आरोप में सलाखों के पीछे हैं। 11 जून को उन्हें और उनकी को-स्टार रह चुकीं पवित्रा गौड़ा को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस को दर्शन और एक्ट्रेस पवित्रा पर तब शक हुआ जब दोनों क्राइम सीन से निकलते हुए CCTV फुटेज में दिखे।

47 साल के एक्टर दर्शन, कन्नड़ सिनेमा का जाना-माना चेहरा हैं। वे कन्नड़ भाषा की सुपरहिट फिल्मों करिया, कालासिपाल्या, गज, नवग्रह, सारथी, बुलबुल, यजमन, रॉबर्ट, कातेरा जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्हें 9 बार बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिल चुका है।

इस खबर से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

मर्डर केस में कन्नड़ एक्टर दर्शन तक कैसे पहुंची पुलिस:4 लोगों ने सरेंडर किया, पैसे मिलने की बात कबूली, CCTV से कहानी साफ हुई

कन्नड़ एक्टर दर्शन थूगुदीपा इन दिनों अपने फैन की हत्या के आरोप में सलाखों के पीछे हैं। 11 जून को उन्हें और उनकी को-स्टार रह चुकी पवित्रा गौड़ा को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.