Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
विदेश

दुनियाभर में मनाया जा रहा योग दिवस: जापान में लोगों ने छाता लगाकर किया योग, कल न्यूयॉर्क में 10 हजार लोगों ने किए थे आसन

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
जापान में योग दिवस के मौके पर लोग छाते के सहारे योग करते दिखे। - Dainik Bhaskar

जापान में योग दिवस के मौके पर लोग छाते के सहारे योग करते दिखे।

दुनियाभर में आज 10वां योग दिवस मनाया जा रहा है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, जापान के त्सुकिजी होंगवानजी मंदिर में लोगों ने योग किया। यहां बारिश के बीच लोग छाता लेकर योग करते नजर आए। इससे एक दिन पहले अमेरिका के न्यूयॉर्क में टाइम्स स्क्वायर पर 10 हजार के करीब लोगों ने योग किया।

टाइम्स स्क्वायर पर दिनभर योग चलता रहा। न्यूयॉर्क में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने बताया कि वे लोग बीते एक महीने से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी कर रहे थे। अमेरिका में सबसे ज्यादा योग को लेकर उत्साह न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी, पेंसिल्वेनिया, मैसाचुसेट्स, वर्मोंट और कनेक्टिकट में दिखने को मिल रहा है।

दूतावास ने बताया कि इस साल यहां स्वयं और समाज के लिए योग की थीम के तहत मनाया जा रहा है। अभी अमेरिका के ज्यादातर इलाकों में तापमान 33°C से ज्यादा है, फिर भी लोग योग कर रहे हैं।

तस्वीरों में देखिए…

जापान में त्सुकिजी होंगवानजी मंदिर में हजारों की संख्या में लोगों ने योग किया।

जापान में त्सुकिजी होंगवानजी मंदिर में हजारों की संख्या में लोगों ने योग किया।

बारिश के बावजूद लोग छाते का सहारा लेकर योग करते दिखे।

बारिश के बावजूद लोग छाते का सहारा लेकर योग करते दिखे।

अमेरिका के न्यूयॉर्क में टाइम्स स्क्वायर पर गुरुवार को 10 हजार के करीब लोगों ने योग किया।

अमेरिका के न्यूयॉर्क में टाइम्स स्क्वायर पर गुरुवार को 10 हजार के करीब लोगों ने योग किया।

टाइम्स स्क्वायर पर योग करने का सिलसिला दिनभर चलता रहा।

टाइम्स स्क्वायर पर योग करने का सिलसिला दिनभर चलता रहा।

न्यूयॉर्क में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने योग दिवस के मौके पर लोगों को योग के प्रति प्रेरित किया।

न्यूयॉर्क में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने योग दिवस के मौके पर लोगों को योग के प्रति प्रेरित किया।

दुनियाभर में 2014 से मनाया जा रहा योग दिवस
2014 में संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून के दिन को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया था। तब से इसे अलग-अलग थीम पर मनाया जा रहा है। इस बार की थीम ‘योगा फॉर सेल्फ एंड सोसाइटी’ है। पहले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम थी- सद्भाव और शांति के लिए योग। PM नरेन्द्र मोदी के साथ 84 देशों के प्रतिनिधियों समेत 35 हजार से ज्यादा लोगों ने दिल्ली के राजपथ पर योग के 21 आसन किए थे।

इस आयोजन में भारत के दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बने– एक दुनिया का सबसे बड़ा योग एक साथ करने का, जिसमें 35 हजार 985 लोग शामिल रहे। दूसरा 84 देशों के नेताओं की एक साथ भागीदारी के लिए।

पहली बार 2023 में PM मोदी देश से बाहर योग दिवस मनाने न्यूयॉर्क गए थे। तब वहां योग दिवस के मौके PM मोदी के साथ न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम, शेफ विकास खन्ना, संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष साबा कोरोसी समेत 135 देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए थे। तब वहां 8 हजार लोगों ने योग किया था और यह वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया था।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.