मुंबई4 दिन पहले
- कॉपी लिंक

निफ्टी ने आज यानी 14 जून को नया ऑल टाइम हाई बनाया। कारोबार के दौरान इसने 23,490 को स्तर छुआ। हालांकि, इसके बाद निफ्टी थोड़ा नीचे आया और 66 अंक की बढ़त के साथ 23,465 पर बंद हुआ।
वहीं, सेंसेक्स में 181 अंक की तेजी रही, ये 76,992 के स्तर पर बंद हुआ। सुबह इसमें 200 पॉइंट की गिरावट थी। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 में तेजी और 15 में गिरावट देखने को मिली।
BSE का मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी आज ऑलटाइम हाई पर पहुंचा। कारोबार के दौरान मिडकैप इंडेक्स ने 46,088 का हाई बनाया। वहीं स्मॉलकैप 51,259 के स्तर पर पहुंच गया। ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.30% की तेजी रही।


पेन्ना अधिग्रहण से अंबुजा सीमेंट्स के शेयर में 1% से ज्यादा की तेजी रही
अडाणी ग्रुप की अंबुजा सीमेंट पेन्ना सीमेंट इंडस्ट्रीज लिमिटेड (PCIL) की 100% हिस्सेदारी खरीद रही है। इस खबर के बाद आज अंबुजा सीमेंट्स का शेयर 1.37% की तेजी के साथ 673.60 के स्तर पर बंद हुआ। सुबह कारोबार के दौरान इसमें 2% से ज्यादा की तेजी थी। वहीं, जेफरीज ने अंबुजा सीमेंट्स के शेयर को ‘बाय’ रेटिंग दी है, जिसका टार्गेट प्राइस 735 रुपए प्रति शेयर बताया है।

थोक महंगाई 15 महीनों के ऊपरी स्तर पर
मई में थोक महंगाई बढ़कर 15 महीनों के ऊपरी स्तर पर पहुंच गई है। आज यानी 14 जून को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार मई में थोक महंगाई बढ़कर 2.61% पर पहुंच गई है। फरवरी 2023 में थोक महंगाई दर 3.85% रही थी।
वहीं अप्रैल 2024 में महंगाई 1.26% रही थी, जो 13 महीने का उच्चतम स्तर था। इससे एक महीने पहले मार्च 2024 में ये 0.53% रही थी। फरवरी में थोक महंगाई 0.20% रही थी। उधर, बुधवार को रिटेल महंगाई में गिरावट देखने को मिली थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…

कल FIIs ने ₹3,033 करोड़ और DII ने 553.88 की बिकवाली की
फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स ने गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में बिकवाली की। NSE पर उपलब्ध प्रोविजनल डेटा के अनुसार FIIs ने ₹3,033 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DII) ने भी ₹553.88 करोड़ के शेयर बेचे।
कल शेयर बाजार ने ऑल टाइम हाई बनाया था
इससे पहले कल यानी 13 जून को शेयर बाजार ने ऑल टाइम हाई बनाया था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 77,145 और निफ्टी 23,481 ने का स्तर छुआ था। हालांकि इसके बाद इसमें थोड़ी गिरावट देखने को मिली और सेंसेक्स 204 अंक की बढ़त के साथ 76,810 पर बंद हुआ था।
वहीं, निफ्टी में भी 75 अंक की तेजी रही। ये 23,398 के स्तर पर स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में तेजी और 10 में गिरावट देखने को मिली।


गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार में मिलाजुला रुख रहा
अमेरिकी शेयर बाजार में गुरुवार को मिलाजुला रुख रहा। टेक्नोलॉजी शेयरों में तेजी के कारण S&P 500 में 12.71 अंक और नैस्डैक ने 59.12 अंक की तेजी रही। वहीं, डाओ जोन्स में 65.11 अंक की गिरावट रही।
