Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
एंटरटेनमेंट

‘नो एंट्री 2’ से बाहर होने पर बोले अनिल कपूर: कहा- घर की बात घर में रहने दो, वो कभी गलत नहीं होते

18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अनिल कपूर ‘नो एंट्री’ के सीक्वल में नजर नहीं आएंगे। ‘नो एंट्री’ साल 2005 में रिलीज हुई थी। एक हालिया इंटरव्यू में अनिल कपूर ने ‘नो एंट्री’ के सीक्वल में रिप्लेस होने पर रिएक्शन दिया है। जब उन्हें इस पर कुछ कहने के लिए कहा गया तो उन्होंने कहा- घर की बात है, घर में रहने दो। इस पर क्या बात करनी?

दरअसल, इससे पहले बोनी ने बताया था कि अनिल इस बात से खुश नहीं थे कि उन्हें सीक्वल से रिप्लेस कर दिया गया। अनिल ने बोनी कपूर के किए गए दावों पर रिएक्ट करते हुए कहा- देखो घर की बात पर क्या चर्चा करनी है। और वो (बोनी) कभी गलत नहीं होते।

बता दें, ‘नो एंट्री 2’ बोनी कपूर प्रोड्यूस कर रहे हैं, अनिल कपूर उनके छोटे भाई हैं। इसी वजह से अनिल ने कहा कि पारिवारिक मुद्दों पर बात करने का कोई मतलब नहीं है।

बोनी ने बताया था की अनिल खुश नहीं हैं

मार्च में बोनी ने मीडिया को बताया था कि अनिल उनसे ठीक से बात नहीं कर रहे हैं, क्योंकि वो सीक्वल में उन्हें रिप्लेस किए जाने की खबर से खुश नहीं हैं। अब इसमें वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अर्जुन कपूर होंगे, जबकि अनीस बज्मी डायरेक्शन करेंगे। ‘नो एंट्री 2’ दिसंबर में फ्लोर पर आने वाली है।

अनिल को आखिरी बार ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ‘फाइटर’ में देखा गया था। बता दें, अनिल कपूर ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 3’ होस्ट करते नजर आएंगे। ये सीजन 21 जून से शुरू होगा। मेकर्स का दावा है कि शो में कई चीजों में लोगों को बदलाव देखने को मिलेगा। इसके अलावा अनिल फिल्म ‘सूबेदार’ में भी नजर आएंगे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.