Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
देश

न्यूज इन ब्रीफ@11 AM: जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला, 1 जवान शहीद; नायडू आंध्र CM की शपथ लेंगे; UP में झोपड़ी पर ट्रक पलटा, 8 की मौत

  • Hindi News
  • National
  • IMD Monsoon Rainfall; Jammu Kashmir Terrorist Encounter | Odisha Andhra Pradesh CM Oath

33 मिनट पहलेलेखक: अभिषेक तिवारी, न्यूज ब्रीफ एडिटर

  • कॉपी लिंक

नमस्कार, आइए जानते हैं आज सुबह 11 बजे तक की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें…

1. जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला, 1 जवान शहीद; डोडा हमले में 5 जवान समेत 6 घायल
जम्मू-कश्मीर के रियासी में श्रद्धालुओं की बस पर हमले के 3 दिन के भीतर 11 जून को दो और आतंकी हमले हुए। पहला हमला कठुआ जिले में हीरानगर स्थित सैदा सुखल गांव में हुआ। यहां आतंकियों की फायरिंग में एक जवान शहीद हो गया। पुलिस ने हमला करने वाले दो में से एक आतंकी को मार गिराया है। वहीं दूसरा हमला मंगलवार देर रात डोडा के छत्तरगला में 4 राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस की जॉइंट चेकपोस्ट पर हुआ। यहां आतंकियों की फायरिंग में 5 जवान और 1 SPO घायल हो गए। यहां मुठभेड़ जारी है।
पढ़ें पूरी खबर…

2. मोहन माझी आज ओडिशा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, 24 साल बाद आदिवासी CM मिला
ओडिशा में आज मोहन चरण माझी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ कनक वर्धन सिंहदेव और प्रभाती परिदा डिप्टी CM की शपथ लेंगे। ओडिशा को 24 साल बाद कोई आदिवासी मुख्यमंत्री मिल रहा है। इससे पहले हेमानंद बिस्वाल राज्य के पहले आदिवासी थे, जो दो बार मुख्यमंत्री रहे। माझी ने क्योंझर से BJD की वीणा माझी को 11 हजार से ज्यादा वोटों से हराया। इसके अलावा वे 2019, 2009 और 2000 में भी विधायक रह चुके हैं।
पढ़ें पूरी खबर…

3. 9 राज्यों में हीटवेव; बिहार में 15 जून तक स्कूल बंद; गुजरात में 4 दिन पहले पहुंचा मानसून
उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड समेत 9 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को प्रयागराज में तापमान 47° पहुंच गया। वहीं गर्मी के चलते बिहार-झारखंड में 15 जून तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं। उधर गुजरात में मानसून ने चार दिन पहले एंट्री कर ली। हालांकि मध्य प्रदेश में मानूसन 15 जून के बाद आ सकता है। छत्तीसगढ़ के सुकमा से 48 घंटे में मानसून आगे बढ़ेगा।
पढ़ें पूरी खबर…

4. UP के हरदोई में ट्रक झोपड़ी पर पलटा, 8 की मौत; सिर्फ मासूम जिंदा बची
UP के हरदोई में बालू से भरा ट्रक झोपड़ी पर पलट गया। घर के बाहर सो रहे एक ही परिवार के 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अब परिवार में सिर्फ एक बच्ची बची है। मरने वालों में पति-पत्नी, 4 बच्चे, दामाद और नातिन शामिल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक चालक और हेल्पर को हिरासत में ले लिया है। हादसा मल्लावां में चुंगी नंबर दो पर बुधवार रात 1:30 बजे हुआ।
पढ़ें पूरी खबर…

5. चंद्रबाबू नायडू आज आंध्र प्रदेश CM पद की शपथ लेंगे, पवन कल्याण बन सकते हैं उपमुख्यमंत्री
आंध्र प्रदेश में आज NDA सरकार का शपथ ग्रहण है। तेलुगु देशम पार्टी (TDP) अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। CM के तौर पर यह उनका चौथा कार्यकाल होगा। नायडू के अलावा एक्टर से नेता बने जनसेना प्रमुख पवन कल्याण उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। 2024 विधानसभा चुनाव में आंध्र में NDA ने 175 में से 164 सीटें जीती हैं। इनमें टीडीपी की 135, जन सेना पार्टी की 21 और भाजपा की 8 सीटें शामिल हैं।
पढ़ें पूरी खबर…

6. लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी अगले सेना प्रमुख, 30 जून को पदभार संभालेंगे
केंद्र सरकार ने मंगलवार 11 जून की रात लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी को नया आर्मी चीफ अपॉइंट किया है। वे मौजूदा सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे की जगह लेंगे। लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी 30 जून को पदभार संभालेंगे। इसी दिन मौजूदा सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे रिटायर हो रहे हैं। लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी सेना के वाइस चीफ, नॉर्दर्न आर्मी कमांडर, DG इन्फेंट्री और सेना में कई अन्य कमांड के चीफ रह चुके हैं।
पढ़ें पूरी खबर…

7. भारत बोला- रूस भारतीयों की सेना में भर्ती बंद करे, यह दोनों देशों के रिश्तों के लिए सही नहीं
यूक्रेन जंग के बीच रूस की सेना में तैनात 2 और भारतीयों की मौत हो गई है। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। भारत ने कहा है कि रूस हर हाल में अपनी सेना में भारतीयों को भर्ती करना बंद करे। यह दोनों देशों की पार्टनरशिप के लिए सही नहीं है। अप्रैल में भारत की जांच एजेंसी CBI ने भारतीयों को धोखे से रूस-यूक्रेन जंग में भेजने के मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया था। वीजा कंपनी अब तक करीब 180 भारतीयों को रूस भेज चुकी है।
पढ़ें पूरी खबर…

8. मोदी कैबिनेट के 80% मंत्री ग्रेजुएट या ज्यादा पढ़े; 39% के खिलाफ आपराधिक मामले
मोदी 3.0 के नए केंद्रीय मंत्रिमंडल में 71 मंत्रियों में से 80% ग्रेजुएट या ज्यादा पढ़े हैं। वहीं, 11 (15%) मंत्रियों ने अपनी क्वालिफिकेशन 12वीं तक घोषित की है। 3 डिप्लोमा होल्डर्स हैं। मंत्रियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों पर नजर डालें तो 28 (39%) मंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से 19 ने गंभीर आपराधिक मामलों की घोषणा की है।
पढ़ें पूरी खबर…

9. क्रिकेट में पहली बार भिड़ेंगे इंडिया-अमेरिका, भारत जीता तो क्वॉलिफाई कर लेगा
आज टी-20 वर्ल्ड कप में अमेरिका और भारत क्रिकेट के मैदान पर पहली बार आमने-सामने होंगी। वर्ल्ड कप में पहली बार उतरी अमेरिका ने सभी को चौंकाया है। पहले कनाडा को हराया और फिर पाकिस्तान को मात दी। लीग राउंड में यह भारत का तीसरा मुकाबला है और टीम इंडिया ने दो मैच जीते हैं। इंडिया ने आयरलैंड और पाकिस्तान को हराया है। भारतीय टीम अमेरिका के खिलाफ मैच जीत लेती है, तो सुपर-8 राउंड के लिए क्वालिफाई कर जाएगी।
पढ़ें पूरी खबर…

10. MP में भाजपा नेता की पेस्टिसाइड्स फैक्ट्री में आग, केमिकल ड्रम्स से आग और फैली
मध्य प्रदेश के विदिशा में बुधवार सुबह यूनिकल पेस्टिसाइड्स फैक्ट्री में आग लग लई। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री पूर्व विधायक और भाजपा नेता शशांक भार्गव की है। पेस्टिसाइड्स फैक्ट्री में ड्रम्स में केमिकल रखा हुआ था, जिसके कारण से आग तेजी से फैल रही है। JCB से बाउंड्रीवॉल को तोड़कर केमिकल से भरे ड्रमों को हटाया जा रहा है।
पढ़ें पूरी खबर…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.