Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
देश

न्यूज इन ब्रीफ@5 PM: NEET विवाद पर SC बोला- धोखाधड़ी से डॉक्‍टर बना व्‍यक्ति खतरनाक; सिंगर अलका याग्निक को सुनाई देना बंद हुआ

6 घंटे पहलेलेखक: अभिषेक तिवारी, न्यूज ब्रीफ एडिटर

  • कॉपी लिंक

नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें…

1. NEET विवाद- SC का NTA को नोटिस, कहा- 0.001% भी गड़बड़ी तो एक्शन लें
NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- अगर 0.001% भी लापरवाही हुई है तो उससे पूरी तरह निपटा जाना चाहिए। बच्चों ने परीक्षा की तैयारी की है, हम उनकी मेहनत को नहीं भूल सकते हैं। बेंच ने सरकार और NTA से यह भी कहा कि कल्पना कीजिए कि सिस्टम के साथ धोखाधड़ी करने वाला व्यक्ति डॉक्टर बन जाता है तो वह समाज के लिए और भी ज्यादा खतरनाक है। इस पर 8 जुलाई को सुनवाई होगी। 4 जून को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET का रिजल्ट घोषित किया था। पहली बार ऐसा हुआ है जब 67 कैंडिडेट को 720 में से 720 नंबर मिले। जिस पर विवाद है।
पढ़ें पूरी खबर…

2. अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ; बोलीं- तेज म्यूजिक से दूर रहें
वेटरन प्लेबैक सिंगर अलका याग्निक को रेयर न्यूरो डिसीज हो गई है, जिसकी वजह से वो सुन नहीं पा रही हैं। सिंगर ने हाल ही में एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी इस बीमारी का जिक्र किया। सिंगर ने बताया कि वो बीते काफी वक्त से इनएक्टिव हैं। उन्होंने फैंस और साथी कलाकारों को तेज (लाउड) म्यूजिक से दूर रहने की सलाह दी है। 25 से ज्यादा भाषाओं में 21 हजार से ज्यादा गाने रिकॉर्ड कर चुकीं अलका ने 2 नेशनल अवॉर्ड और 7 फिल्मफेयर अवॉर्ड अपने नाम किए हैं।
पढ़ें पूरी खबर…

3. 9 राज्यों में हीटवेव, UP-बिहार में गर्मी से 107 मौतें: प्रयागराज देश में सबसे गर्म
उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, राजस्थान, बिहार और झारखंड में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। यूपी में 24 घंटे में लू से 90 लोगों की मौत हुई है। हालांकि, प्रशासन का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट होगा की मौतें गर्मी की वजह से हुई है, लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि ज्यादातर मौतें हीटवेव और हीट स्ट्रोक से हुई है। उधर, बिहार में सोमवार को लू से 17 लोगों की मौत हुई। हालांकि, इसकी भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। उधर प्रयागराज सोमवार को 47 डिग्री के साथ देश में सबसे गर्म रहा।
पढ़ें पूरी खबर…

4. महाराष्ट्र में कार चला रही महिला खाई में गिरी; रील्स बनवा रही थी; रिवर्स करते वक्त हादसा
महाराष्ट्र में रील्स बनाने के चक्कर में एक महिला की 300 फीट नीचे खाई में गिरकर मौत हो गई। मामला औरंगाबाद जिले के सुलीभंजन का है। खाई में गिरने से कुछ सेकेंड पहले का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें महिला कार को रिवर्स चला रही थी। एक्सीलेटर ज्यादा दब गया और गाड़ी 300 फीट नीचे खाई में जा गिरी।
पढ़ें पूरी खबर…

5. केजरीवाल के घर मारपीट मामला: स्वाति ने राहुल समेत INDIA ब्लॉक नेताओं को चिट्‌ठी लिखी
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर अपने साथ हुई मारपीट मामले में स्वाति मालीवाल ने राहुल गांधी और शरद पवार को चिट्‌ठी लिखकर मदद की गुहार लगाई है। उनसे मिलने का समय मांगा है। इस केस में दिल्ली पुलिस ने 16 मई को FIR दर्ज की थी। स्वाति ​​​​​​ने दावा किया था कि CM के पीए बिभव कुमार ने उन्हें 7-8 थप्पड़ मारे। पेट और प्राइवेट पार्ट पर भी लात मारी थी।
पढ़ें पूरी खबर…

6. रोहित पवार का दावा- हमारे संपर्क में NCP के 19 विधायक, मानसून सत्र के बाद पाला बदल सकते हैं
नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक और शरद पवार के पोते रोहित पवार ने सोमवार को दावा किया है कि NCP (अजित गुट) के 19 विधायक उनके संपर्क में हैं। विधानसभा के मानसून सत्र के बाद वे पाला बदलने को तैयार हैं। 2019 के विधानसभा चुनाव में NCP ने 53 सीटें जीती थीं। जुलाई 2023 अजित पवार ने पार्टी तोड़ी और 41 विधायकों के साथ NDA में मिल गए। NDA की महायुति सरकार में उन्हें डिप्टी CM बनाया गया।
पढ़ें पूरी खबर…

7. 13 साल की छात्रा 14वें फ्लोर से कूदी, मौत: इंदौर में स्कूल जाने के लिए निकली थी
मध्य प्रदेश के इंदौर में 7वीं क्लास की एक छात्रा ने 14वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। वह मंगलवार सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। पिता उसे गेट तक छोड़कर लौट गए। छात्रा स्कूल बस में न जाते हुए दूसरी बिल्डिंग में चली गई। लिफ्ट से ऊपर गई और नीचे छलांग लगा दी। छात्रा का परिवार मूल रूप से पुणे का रहने वाला है। उसके पिता CCI (कंटेनर कारर्पोरेशन कंपनी) में मैनेजर हैं। चार महीने पहले ही इंदौर शिफ्ट हुए थे।
पढ़ें पूरी खबर…

8. दलाई लामा से मिलने भारत आईं नैंसी पेलोसी, पिछली यात्रा पर चीन ने चेताया था
अमेरिका की पूर्व हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी 2 दिन के दौरे पर भारत आई हैं। वह धर्मशाला में तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा से मुलाकात करेंगी। दोपहर करीब 12:30 बजे पेलोसी हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा एयरपोर्ट पर लैंड हुईं। उनके साथ अमेरिका के 6 सांसदों का डेलिगेशन मौजूद है। नैंसी इससे पहले मई 2017 में भी दलाई लामा से मिलने भारत आई थीं। तब चीन ने अमेरिका को तिब्बत मामले में दखल के खिलाफ चेतावनी दी थी।
पढ़ें पूरी खबर…

9. मुंबई में पाना मारकर प्रेमिका की हत्या: सिर पर 15 वार किए; लाश से बातें करने लगा
महाराष्ट्र के पालघर में मंगलवार सुबह 20 साल की लड़की की उसके प्रेमी ने पाना मारकर हत्या कर दी। वसई के चिंचपाड़ा इलाके में सुबह 8.30 बजे हुई इस हत्या का वीडियो सामने आया है। आरोपी लड़की के सिर पर 30 सेकंड में करीब 15 बार पाना मारता है। पाना ( नट-बोल्ट कसने वाला औजार) पड़ने से लड़की की मौत हो जाती है। इसके बावजूद आरोपी रोहित उसे मारता रहता है। थोड़ी देर बाद वह लाश के पास बैठकर बातें करने लगता है।
पढ़ें पूरी खबर…

10. पाकिस्तानी में कुल्हाड़ी से ऊंट का पैर काटा गया; बिलावल भुट्टो ने दुबई से नकली पैर मंगवाया
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में 6 लोगों ने कुल्हाड़ी से एक ऊंट का पैर काट डाला। इसके बाद उन्होंने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। ऊंट का वीडियो वायरल होने पर एनिमल राइट्स ऑर्गेनाइजेशन ने इसके खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। अब पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के अध्यक्ष और पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने इस पूरी घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि वे दुबई से ऊंट के लिए नकली पैर मंगवा रहे हैं।
पढ़ें पूरी खबर…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.