Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
एंटरटेनमेंट

पप्पी देखते ही उछल पड़ी राहा, पापा रणबीर की गोद से उठकर खिड़की से लगी झांकने – India TV Hindi

raha kapoor, Ranbir kapoor- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
राहा कपूर।

बॉलीवुड स्टार किड्स में आज कल सबसे ज्यादा जिसकी चर्चा है वो कोई और नहीं बल्कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर हैं। आए दिन राहा कपूर की क्यूटेनस लाइमलाइट लूटती रहती है। वो अक्सर मम्मी आलिया और पापा रणबीर कपूर के साथ स्पॉट की जाती हैं। लोग राहा के एक्सप्रेशन देखते रह जाते हैं। मम्मी-पापा के साथ राहा वेकेशन पर भी जाती रहती हैं। हाल में ही उन्हें मुंबई की सड़कों पर पापा रणबीर के साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान राहा कपूर पापा की गोद में मस्ती करते नजर आईं। साथ ही उनका डॉग्स के लिए प्यार और उत्साह भी देखने को मिला। वीडियो में वो एक पप्पी के लिए उछलती-खिलखिलाती नजर आ रही हैं। 

वीडियो में दिखा राहा का पप्पी लव

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि रणबीर कपूर की गाड़ी जाती दिख रही है। रणबीर कपूर बेटी राहा कपूर को गोद में लिए बैठे नजर आ रहे हैं। इसी दौरान सड़क के किनारे एक महिला सिट्जू पप्पी लिए खड़ी, जिसे देखते ही राहा एक्साइटेड हो जाती हैं और कार की खिड़की से बाहर झाकने लगती हैं। देखते ही देखते वो खुली हुई खिड़की से अपना सिर बाहर निकाल लेती हैं और इसी बीच महिला अपना डॉग गोद में उठाकर राहा के पास लाने लगती हैं। वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग कह रहे हैं कि राहा कपूर अभी से डॉग लवर हैं। राहा कपूर की क्यूटनेस पर लोग एक बार फिर फिदा हैं और उन पर से नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। 

यहां देखें वीडियो

लोगों का रिएक्शन

एक शख्स ने लिखा, ‘बस एक साल की उम्र में ही राहा को पेट्स पसंद हैं।’ एक और शख्स ने लिखा, ‘राहा कितनी क्यूट है।’ वहीं एक शख्स ने लिखा, ‘डॉग देखकर कितनी एक्साइटेड हो गई है।’ राहा की इस अदा को बार-बार देखा जा रहा है। यही वजह है कि वीडियो छाया हुआ है। 

एक साल बाद दिखाया गया था राहा का चेहरा

बता दें, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने साल 2022 में सात फेरे लिए। ये शादी एक इंटिमेट वेडिंग रही, जिसमें कम ही लोग शामिल हुए। शादी को एक साल भी नहीं बीता था और उसी साल 6 नवंबर को आलिया मां बन घईं। उन्होंने राहा को जन्म दिया। साल 2023 में आलिया और रणबीर कपूर ने पहली बार बेटी का चेहरा रिवील किया और इसके बाद से ही उनकी चर्चा इस कदर शुरू हुई कि अब रुकने का नाम ही नहीं ले रही है।

Latest Bollywood News



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.