Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
एंटरटेनमेंट

पवन सिंह का वो भोजपुरी गाना जो विदेश में भी मचा चुका तहलका, 17 साल बाद भी सुन झूमने लगते हैं लोग – India TV Hindi

Pawan Singh Bhojpuri song Lollipop Lagelu- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
पवन सिंह के इस भोजपुरी गाने हिला दिया था यूट्यूब

भोजपुरी गानों का क्रेज लोगों के बीच दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। आज हर कोई भोजपुरी गाना सुनते ही नाचने लगता हैं। वहीं कुछ गाने ऐसे भी है जिन्हें रिलीज हुए सालों हो गए हैं, लेकिन वो आज भी लोगों के बीच सुपरहिट हैं। आज हम जिस गाने के बारे में आपको बताने वाले हैं उसे रिलीज हुए 17 साल हो गए हैं, लेकिन आज भी ये गाना सोशल मीडिया और यूट्यूब के साथ-साथ विदेशो में भी धूम मचा रहा है। हम बात कर रहे हैं भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह की जिनका गाना ‘लॉलीपॉप लागेलू’ आज भी हिट लिस्ट में शामिल है।

पवन सिंह का ये गाना विदेश में भी मचा चुका है धूम

‘तू लगवेलु जब लिपिस्टिक, हिलेला आरा डिस्टिक, जिला टॉप लागेलु हो जिला टॉप लागेलु…’ अब शायद आप आगे की लाइंस अपने आप ही गुनगुनाने लगे होंगे। पवन सिंह का गाना ‘लॉलीपॉप लागेलू’ आज भी कहीं भी बज जाए तो लोगों के पैर थिरकने लगते हैं। इस गाने की बीट ही ऐसी है कि हर कोई डांस करने लगता है। ‘लॉलीपॉप लागेलू’ पर बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के तमाम स्टार्स डांस कर चुके हैं। वहीं इस गाने में पवन सिंह को देखकर कोई भी एक झलक में नहीं पहचान पाएंग। उनका लुक कुछ ऐसा है कि जिसे देखकर आपको पहचानने में कुछ समय लगा थ।

पवन सिंह के लॉलीपॉप लागेलू का जलवा

भोजपुरी स्टार पवन सिंह अपने गानों के साथ फिल्मों को लेकर भी छाए रहते हैं। सुपरहिट भोजपुरी गाना ‘लॉलीपॉप लागेलू’ गाना साल 2007 में रिलीज हुआ था और तब से लेकर अभी तक यह गाना लोगों की पसंद बना हुआ है। बता दें कि सुपरस्टार पवन सिंह एक बेहतरीन गायक के साथ-साथ अच्छे अभिनेता भी हैं। हालांकि इस बीच पवन सिंह एक्टिंग के साथ-साथ राजनीति में भी धमाका मचा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.