Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
देश

पहले कांग्रेस ने पीएम मोदी का उड़ाया मजाक, बात बिगड़ी तो तुरंत माफी मांग ली माफी – India TV Hindi

केरल कांग्रेस ने ईसाई समुदाय से मांगी माफी।- India TV Hindi

Image Source : NARENDRA MODI/INCKERALA
केरल कांग्रेस ने ईसाई समुदाय से मांगी माफी।

तिरुवनंतपुरम: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर पोप फ्रांसिस के साथ उनकी हालिया मुलाकात को लेकर हाल ही में कांग्रेस ने कटाक्ष किया था। कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए पीएम मोदी पर निशाना साधा था। हालांकि बाद में राज्य में राजनीतिक विवाद उत्पन्न होने के बाद अब कांग्रेस पार्टी ने ईसाई समुदाय से माफी मांगी है। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी ने एक्स पर अपने आधिकारिक हैंडल से उक्त पोस्ट को भी हटा लिया है। 

एक्स पर पोस्ट कर मांगी माफी

कांग्रेस की केरल प्रदेश इकाई ने अपने एक्स हैंडल पर एक ताजा पोस्ट में कहा कि यदि उसके पहले के पोस्ट से ईसाई धर्मावलंबियों को कोई “भावनात्मक या मनोवैज्ञानिक पीड़ा” हुई है तो वह उनसे बिना शर्त माफी मांगती है। स्पष्टीकरणात्मक पोस्ट में पार्टी ने कहा कि राज्य के लोग स्पष्ट रूप से जानते हैं कि किसी भी धर्म, धर्मगुरुओं या प्रतिमाओं का अपमान और निरादर करना कांग्रेस की परंपरा नहीं है। कांग्रेस ने कहा कि कोई भी कांग्रेस कार्यकर्ता पोप का अपमान करने के बारे में दूर-दूर तक नहीं सोचेगा, जिन्हें दुनिया भर के ईसाई भगवान के समान मानते हैं। 

भाजपा पर लगाए आरोप

कांग्रेस ने पोस्ट में कहा कि हालांकि, पार्टी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मखौल उड़ाने में संकोच नहीं करती, जो खुद को भगवान बताकर देश के श्रद्धालुओं का अपमान करते हैं। उसने कहा कि इस तरह से लोग भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के. सुरेन्द्रन और अन्य की सांप्रदायिक सोच को समझ सकेंगे, जो मोदी के “बेशर्म राजनीतिक खेल” का मखौल उड़ाने के कांग्रेस के प्रयास को पोप के अपमान के रूप में चित्रित कर रहे हैं। इस मुद्दे पर विवाद खड़ा करने वाले सुरेंद्रन और अन्य भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए कांग्रेस ने कहा कि उनका प्रयास ईसाइयों को ऐसे लोगों के समूह के रूप में “नीचा” दिखाने का है, जिनमें कोई आत्मसम्मान नहीं है और जो सांप्रदायिक जहर फैलाते हैं। कांग्रेस ने कहा, “यदि ईसाई समुदाय के प्रति सचमुच प्रेम है तो मोदी और उनके साथियों को, जो मणिपुर में उनके चर्च को जलाए जाने पर चुप रहे, पहले ईसाइयों से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए।” 

पोप फ्रांसिस और पीएम मोदी की मुलाकात पर किया था पोस्ट

दरअसल, केरल भाजपा ने रविवार को प्रदेश कांग्रेस इकाई पर जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान मोदी की पोप फ्रांसिस से मुलाकात पर उसके सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर निशाना साधा और आरोप लगाया कि ऐसा प्रतीत होता है कि उसका ‘एक्स’ हैंडल “कट्टरपंथी इस्लामवादियों या अर्बन नक्सल” द्वारा चलाया जा रहा है। इससे पहले कांग्रेस ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर पोप के साथ प्रधानमंत्री मोदी की एक तस्वीर पोस्ट की थी और साथ में व्यंग्यात्मक टिप्पणी भी की थी कि “आखिरकार पोप को ईश्वर से मिलने का मौका मिल ही गया।’’ 

भाजपा ने जताई थी आपत्ति

इस पोस्ट से नाराज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्रन ने कांग्रेस की प्रदेश इकाई पर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर राष्ट्रवादी नेताओं के खिलाफ अपमानजनक सामग्री पोस्ट करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल पर इस पोस्ट से निश्चित रूप से अवगत होने का आरोप लगाते हुए सवाल किया कि क्या पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने इसका समर्थन किया है। उनकी आलोचना के तुरंत बाद, कांग्रेस ने फिर से अपने ‘एक्स’ हैंडल के माध्यम से व्यंग्यात्मक जवाब दिया और सुरेंद्रन और “मोदी का परिवार” के अन्य लोगों को “अगली बार के लिए शुभकामनाएं’’ दीं। 

जी-7 समिट में हुई थी मुलाकात

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को पोप फ्रांसिस को भारत आने का निमंत्रण दिया और कहा कि वह लोगों की सेवा करने के लिए पोप की प्रतिबद्धता की प्रशंसा करते हैं। इटली में जी-7 शिखर सम्मेलन के पहुंच सत्र में वे गर्मजोशी से गले मिले, जहां वे कृत्रिम बुद्धिमत्ता, ऊर्जा, अफ्रीका और भूमध्य सागर के विषय पर विचार-विमर्श करने के लिए अन्य विश्व नेताओं के साथ शामिल हुए। (इनपुट- भाषा)

यह भी पढ़ें- 

जगन मोहन रेड्डी के आवास पर बुलडोजर कार्रवाई का असर, एक अधिकारी का हुआ ट्रांसफर; बताई गई ये वजह

NEET परीक्षा विवाद के बीच देश भर में प्रदर्शन करेगी AAP, कल जंतर-मंतर पर जुटेंगे बड़े नेता

Latest India News



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.