Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
विदेश

पाकिस्तान में ये है अहमदिया समुदाय का हाल, ईद पर जानवरों की कुर्बानी देना पड़ा भारी – India TV Hindi

Pakistan Ahmadi Community (सांकेतिक तस्वीर)- India TV Hindi

Image Source : FILE AP
Pakistan Ahmadi Community (सांकेतिक तस्वीर)

लाहौर: पाकिस्तान में अहमदिया समुदाय के कम से कम 36 सदस्यों को ईद-उल-अजहा पर जानवरों की कुर्बानी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। समुदाय के एक नेता ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अहमदिया समुदाय को देश में गैर-मुस्लिम घोषित किया गया है, जिसके मद्देनजर उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। देश में अल्पसंख्यक समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले जमात-ए-अहमदिया पाकिस्तान के पदाधिकारी आमिर महमूद ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि समुदाय के कम से कम 36 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से अधिकतर पंजाब प्रांत से हैं। 

अहमदियों के खिलाफ है सख्त कानून

बता दे कि, पाकिस्तान में अहमदिया मुसलमानों के खिलाफ कानून है कि अगर ये खुद को मुसलमान बताएंगे या उनके धर्म से जुड़ी चीजें करेंगे तो तीन साल तक की सजा होगी। पाकिस्तानियों का मानना है कि अहमदिया मोहम्मद साहब को आखिरी पैगंबर नहीं मानते और उनको आखिरी पैगंबर नहीं मानने वाला मुस्लिम नहीं है। जबकि, अहमदिया समुदाय को लोग कहते हैं कि वो पैगंबर मोहम्मद को मानते हैं। 

निशाने पर रहे हैं अहमदिया समुदाय के लोग

अहमदिया समुदाय के लोग अन्य मुस्लिमों की तरह ही इस्लाम के पांच फर्ज मानते हैं। अहमदिया मुस्लिम धर्म के संस्थापक मिर्जा गुलाम अहमद थे और मौजूदा खलीफा मिर्जा मसरूर अहमद हैं। 1974 से ही पाकिस्तान में अहमदिया गैर मुस्लिम हैं, इनकी संपत्ति और इबादत स्थलों पर पाकिस्तान में हमले होते रहे हैं। हाल ही में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में अहमदियाओं की 17 कब्रों को तोड़ दिया गया था। (भाषा)

यह भी पढ़ें: 

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पत्रकार की गोली मारकर हत्या, वारदात के बाद फरार हुए हत्यारे

24 साल में पहली बार उत्तर कोरिया पहुंचे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, किम जोंग उन ने किया स्वागत

Latest World News



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.