Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
एंटरटेनमेंट

फरीदा जलाल बोलीं- काजोल बहुत नटखट हैं: सीरियस सीन में भी हंसाती थीं, एक बार आदित्य चोपड़ा ने लगाई थी डांट

15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ को रिलीज हुए 29 साल हो चुके हैं। फिल्म में काजोल और शाहरुख खान बतौर लीड एक्टर नजर आए थे। काजोल की मां लाजवंती का किरदार वेटरन एक्ट्रेस फरीदा जलाल ने निभाया था। जो हाल ही में ‘हीरामंडी’ सीरीज में भी दिखाई दी हैं। एक हालिया इंटरव्यू में फरीदा ने DDLJ से जुड़ा एक मजेदार किस्सा सुनाया है। उन्होंने फिल्म की शूटिंग के दौरान के एक सीन के बारे में बात की।

फरीदा बताती हैं कि एक बहुत ही इमोशनल सीन चल रहा था। जिसमें फरीदा, काजोल से बहुत इमोशनल बात कर रही हैं। फरीदा सिमरन यानी काजोल से कह रही होती हैं- जो उनके साथ हुआ, वो अपनी बेटी के साथ कभी नहीं होने देंगी।

एक तरफ फरीदा की आंखों में आंसू भरे थे, वहीं काजोल उनके सामने खड़ी होकर मजाक करते हुए उन्हें हंसाने की कोशिश कर रही थीं। दरअसल, इस शूट में काजोल का बैक शॉट था। इस वजह से वो क्या बोल रही थीं और क्या कर रही थीं, ये कैमरे पर नहीं दिख रहा था। केवल फरीदा का चेहरा ही दिखाई दे रहा था। इस बात का फायदा उठाकर काजोल उनके साथ मस्ती कर रही थीं।

शाहरुख खान, फरीदा जलाल और काजोल।

शाहरुख खान, फरीदा जलाल और काजोल।

बॉलीवुड बबल के साथ बातचीत के दौरान फरीदा ने बताया कि उस सीन में काजोल ने उनका खूब इम्तिहान लिया। एक तरफ वो इमोशनल सीन कर रही थीं, दूसरी तरफ चुलबुली काजोल उनसे कहती हैं- आप कितनी प्यारी दिख रही हैं। कितनी खूबसूरत। फरीदा जी।

फरीदा ने कहा- मुझे काजोल बहुत पसंद हैं। जब शॉट खत्म हुआ, सबकी हंसी छूट गई। सभी ने मेरी तारीफ की, जिस तरह काजोल हरकतें कर रही थीं, कोई और होता तो ये शॉट नहीं दे सकता था। उन्होंने बताया कि आदित्य चोपड़ा काजोल को सेट पर बहुत डांटते थे, लेकिन वो सेट पर ऐसे ही हंसी-मजाक करती रहती थीं। इंटरव्यू के दौरान फरीदा ने ये भी बताया कि वो शाहरुख खान के साथ और काम करना चाहती हैं।

फरीदा जलाल और काजोल ने कई फिल्मों में साथ काम किया है।

फरीदा जलाल और काजोल ने कई फिल्मों में साथ काम किया है।

फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे ने जीते थे 10 फिल्मफेयर अवाॅर्ड

फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे 20 अक्टूबर 1995 को रिलीज हुई थी। फिल्म को आदित्य चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था और यश जौहर ने प्रोड्यूस किया था। फिल्म में शाहरुख खान, काजोल, अनुपम खेर, अमरीश पुरी जैसे कलाकार लीड रोल में थे। फिल्म ने 10 फिल्मफेयर अवाॅर्ड भी अपने नाम किए हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.