Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
विदेश

ब्रिटेन से भारत आएगी हिंदू संत की 500 साल पुरानी मूर्ति, जानें कहां से हुई थी चोरी – India TV Hindi

bronze sculpture of Hindu saint Tirumankai Alvar- India TV Hindi

Image Source : AP
bronze sculpture of Hindu saint Tirumankai Alvar

लंदन: ब्रिटेन के ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय ने एक संत की 500 साल पुरानी कांस्य प्रतिमा भारत को लौटाने पर सहमति जताई है। प्रतिमा के बारे में माना जाता है कि यह तमिलनाडु के एक मंदिर से चुराई गई थी। विश्वविद्यालय के एश्मोलियन संग्रहालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, ‘‘भारतीय उच्चायोग के दावे के बाद 11 मार्च 2024 को, ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय की परिषद ने एश्मोलियन संग्रहालय से संत तिरुमंगई अलवर की 16वीं शताब्दी की कांस्य प्रतिमा वापस करने का फैसला किया है।’’ 

60 सेंटीमीटर ऊंची है प्रतिमा 

ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग ने चार साल पहले संत तिरुमंगई की इस प्रतिमा को लेकर दावा किया था कि इसे कथित तौर पर भारत के तमिलनाडु के किसी मंदिर से चुराया गया था। यूनिवर्सिटी के एशमोलियन म्यूजियम ने एक बयान जारी कर कहा कि यूनिवर्सिटी काउंसिल ने प्रतिमा की वापसी का समर्थन किया। म्यूजियम ने कहा कि उसने संत तिरुमंगई की 60 सेंटीमीटर ऊंची प्रतिमा को 1967 में सोथबी में खरीदी थी। एशमोलियन म्यूजियम ने कहा कि फोटो आर्काइव की रिसर्च के बाद इस प्रतिमा के बारे में पता चला। यह प्रतिमा 1957 में तमिलनाडु के एक मंदिर में लगी थी, जो कांस्य की थी। 

ऑक्सफोर्ट यूनिवर्सिटी का फैसला 

इससे पहले भी चुराई गई भारतीय कलाकृतियों को ब्रिटेन से भारत वापस लाया जा चुका है। इतना ही नहीं ऑक्सफोर्ट यूनिवर्सिटी ने दो साल पहले इस पर सहमति जताई थी कि वह बेनिन ब्रॉन्ज की 100 कलाकृतियों को नाइजीरियाई सरकार को वापस कर देगी। इन कलाकृतियों को 1897 में तब लूटा गया था जब ब्रिटिश सेना ने बेनिन सिटी पर हमला किया था। इस हमले के बाद ब्रिटिश सेना ने 200 से ज्यादा कलाकृतियों को लंदन में बेच दिया था। 

यह भी पढ़ें:

UNSC ने इजराइल-हमास के बीच संघर्ष विराम प्रस्ताव को दी मंजूरी, लेकिन यहां फंसा है पेंच

विदेश मंत्री बनते ही एस जयशंकर ने चीन-पाकिस्तान को लेकर साफ किया रुख, बताया क्या करने वाला है भारत

Latest World News



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.