Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
स्पोर्ट्स

मंधाना का भारत में पहला वनडे शतक: इंटरनेशनल क्रिकेट में 7000 रन पूरे, भारत ने साउथ अफ्रीका को 143 रन से हराया

  • Hindi News
  • Sports
  • Smriti Mandhana Century; India Vs South Africa 1st ODI Update | IND SA

स्पोर्ट्स डेस्क6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
भारतीय महिला टीम ने 143 रन से जीत दर्ज की। - Dainik Bhaskar

भारतीय महिला टीम ने 143 रन से जीत दर्ज की।

भारतीय महिला क्रिकेट ने साउथ अफ्रीका के साथ खेली जा रही 3 मैच की सीरीज के पहले मैच में साउथ अफ्रीका को 143 रन से हरा दिया है। मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया।

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। ओपनर स्मृति मंधाना ने वनडे में घरेलू पिच पर अपना पहला शतक बनाया। उन्होंने 127 गेंदों में 117 रन की पारी खेली। मंधाना की पारी की बदौलत भारत ने 8 विकेट के नुकसान पर 266 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका टीम की शुरुआत खराब रही। टीम ने अपने 6 विकेट मात्र 92 रन पर गवां दिए। सूने लूस ने सबसे ज्यादा 33 रन की पारी खेली। उनके आउट होने के साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 122 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट आशा शोभाना ने लिए उन्होंने 8.4 ओवर की गेंदबाजी में 2 मेडेन डालते हुए 4 विकेट लिए। दीप्ति शर्मा को 2 विकेट मिला।

आशा शोभाना ने 21 रन देकर 4 विकेट लिए

आशा शोभाना ने 21 रन देकर 4 विकेट लिए

मंधाना ने वनडे करियर का छठा शतक लगाया
मंधाना ने 116 गेंदों पर अपने करियर का छठा वनडे शतक पूरा किया। 117 रनों की पारी में स्मृति ने 12 चौके और एक छक्का भी जड़ा। मंधाना का यह शतक दो साल बाद आया है। उन्होंने आखिरी बार अपना वनडे शतक 2022 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ जमाया था। उसके बाद से दो बार 90 के पार पहुंची लेकिन शतक नहीं लगा पाई थीं।

इंटरनेशनल क्रिकेट में 7000 रन भी पूरे
स्मृति ने अपनी इस शानदार पारी की बदौलत इंटरनेशनल क्रिकेट में 700 रन भी पूरे कर लिए। वह ऐसा करने वाली दूसरी भारतीय महिला क्रिकेट बनीं। उनसे पहले सिर्फ मिताली राज ही ऐसा कर पाईं हैं। महिला क्रिकेट में स्मृति से पहले 5 खिलाड़ी 7000 से ज्यादा रन बना चुकी हैं।मिताली के सबसे ज्यादा 10868 रन हैं। इसके बाद लिस्ट में इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स, न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स, वेस्टइंडीज की स्टेफनी टेलर और ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग का नाम आता है।

साउथ अफ्रीका के सामने 266 का लक्ष्य
पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 8 विकेट पर 265 रन बनाए। भारतीय टीम की शुरुआत काफी खराब रही। ओपनर शेफाली वर्मा 15 रन के स्कोर पर पवलियन लौट गईं। भारत की आधी टीम 99 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट चुकी थी। इसके बाद स्मृति मंधाना ने दीप्ति शर्मा के साथ टीम की पारी को संभाला। स्मृति ने पहले 61 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया और उसके बाद 117 रन बना कर भारत का स्कोर 250 से ऊपर पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

स्मृति और दीप्ति के बीच 92 गेंदों पर 81 रनों की साझेदारी हुई। इसके बाद स्मृति ने पूजा वस्त्राकर के साथ 54 गेंदों पर 58 रन जोड़े। दीप्ति ने 48 गेंदों पर 37 जबकि पूजा ने 42 गेंदों पर 31 रनों की नाबाद पारी खेली।

स्मृति और दीप्ति के बीच 92 गेंदों पर 81 रनों की साझेदारी हुई।

स्मृति और दीप्ति के बीच 92 गेंदों पर 81 रनों की साझेदारी हुई।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.