- Hindi News
- Business
- The Market Cap Of Microsoft Apple Is More Than All The Companies Of India
मुंबई1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

दुनिया की दो सबसे वैल्यूबल कंपनी – माइक्रोसॉफ्ट और एपल के कंबाइन्ड मार्केट कैप ने भारत में लिस्टेड 3,851 कंपनियों के टोटल मार्केट कैपेटलाइजेशन को पीछे छोड़ दिया है। इसके अलावा, अमेरिका की टॉप तीन वैल्यूबल कंपनी – माइक्रोसॉफ्ट, एपल और एनवीडिया का मार्केट कैप अब चीनी स्टॉक एक्सचेंज की 5,300+ कंपनियों से भी बड़ा है। ब्लूमबर्ग ने इसे लेकर एक रिपोर्ट पब्लिश की है।
माइक्रोसॉफ्ट और एपल का कंबाइन्ड मार्केट कैप 6.14 ट्रिलियन डॉलर (करीब 512 लाख करोड़ रुपए) है। वहीं BSE का कुल मार्केट कैप 5.06 ट्रिलियन डॉलर (करीब 423 लाख करोड़ रुपए) है। माइक्रोसॉफ्ट, एपल और एनवीडिया का कंबाइन्ड मार्केट कैप 9.2 ट्रिलियन डॉलर (करीब 768 लाख करोड़ रुपए) है। चीन के शंघाई स्टॉक एक्सचेंज का मार्केट कैप 9 ट्रिलियन डॉलर (करीब 768 लाख करोड़ रुपए) है।

AI प्रोडक्ट इंट्रोड्यूज करने से माइक्रोसॉफ्ट को मिला फायदा
- माइक्रोसॉफ्ट ने ओपनएआई में निवेश किया है और अपने प्रोडक्ट और सर्विसेस में AI को लागू कर रहा है। इससे माइक्रोसॉफ्ट के शेयर बीते 6 महीने में 15% से ज्यादा चढ़ चुके हैं। इससे कंपनी के मार्केट कैप में उछाल आया है।
- इस साल मार्च के महीने में एपल के शेयर में गिरावट देखने को मिली थी। हालांकि, अब इसमें थोड़ी रिकवरी आई है। बीते 6 महीने में एपल का शेयर केवल 1.92% चढ़ा है। वहीं एक महीने में इसमें 7.56% का उछाल आया है।
- बीते हफ्ते सेमीकंडक्टर चिप बनाने वाली कंपनी एनवीडिया एपल को पीछे कर दुनिया की दूसरी सबसे वैल्युएबल कंपनी बन गई थी। एनवीडिया मार्केट कैप 3.01 ट्रिलियन डॉलर हो गया था। बीते एक साल में इसके शेयर में 212% की तेजी आई है।
3 महीने में 2 से 3 ट्रिलियन के मार्केट कैप पर पहुंची एनवीडिया
दिलचस्प बात यह है कि टिम कुक के नेतृत्व वाली एपल जनवरी 2022 में 3 ट्रिलियन डॉलर मार्केट कैप तक पहुंचने वाली पहली अमेरिकी कंपनी थी। माइक्रोसॉफ्ट ने 2024 में इस मील के पत्थर को हासिल किया। वहीं एनवीडिया ने फरवरी 2024 में 2 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैप को पार किया था, और इसे 3 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने में केवल तीन महीने लगे।
