Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
एंटरटेनमेंट

मुनव्वर फारूकी ने कर दी दूसरी शादी कन्फर्म, बीवी का हाथ पकड़े शेयर की फोटो

मुनव्वर फारूकी जिनको लेकर कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि उन्होंने दूसरी शादी कर ली है। अब स्टैंड अप कॉमेडियन ने खुद इसे कन्फर्म कर दिया है। वैसे तो अब तक मुनव्वर और महजबीन कोटवाला की शादी की फोटोज सामने नहीं आई हैं। लेकिन अब मुनव्वर ने खुद एक ऐसी फोटो शेयर की है जिससे फैंस के सारे सवालों के जवाब उन्हें मिल जाएंगे। इस दौरान दोनों के बच्चे भी नजर आ रहे हैं।

मुनव्वर और महजबीन की फोटो

दरअसल, मुनव्वर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर महजबीन का हाथ पकड़े फोटो शेयर की है जिसमें महजबीन के हाथ में मेहंदी भी नजर आ रही है। वहीं सामने मुनव्वर के बेटे और महजबीन की बेटी भी नजर आ रही हैं। लेकिन मुनव्वर ने दोनों के चेहरे पर दिल वाले इमोजी लगाए हुए हैं।

ऐसा कहा जा रहा है कि मुनव्वर और महजबीन ने 26 मई 2024 को शादी की थी। इस शादी में सिर्फ परिवार वाले शामिल थे। इस खबर के आने के कुछ दिन बाद दोनों की साथ में एक फोटो भी आई थी जिसमें दोनों केक कट कर रहे थे।

कौन हैं महजबीन

रिपोर्ट्स के मुताबिक महजबीन एक मेकअप आर्टिस्ट हैं। उनकी भी पहले शादी हो चुकी है और उस शादी से 10 साल की बेटी है जो उनके साथ रहती थी। अब मुनव्वर से शादी के बाद वह दोनों के साथ रहती है।

वहीं हाल ही में मुनव्वर को शादी के बाद पहली बार पैपराजी ने स्पॉट किया और उस वक्त सभी ने मुनव्वर को शादी की बधाई दी तो उन्होंने थैंक्यू भी कहा था। कहा ऐसा भी जाता है कि हिना खान ने मुनव्वर और महजबीन को मिलवाया है। हिना ने महजबीन को मुनव्वर के मेकअप के लिए भेजा था जब दोनों पहली बार मिले और रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके बाद दोनों की लव स्टोरी शुरू हो गई।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.