Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
एंटरटेनमेंट

राजेश खन्ना को भाव नहीं दिया तो दिखाने लगे घमंड, फरीदा जलाल बोलीं- लड़कियां उनके पैरों में…

फरीदा जलाल हिंदी सिनेमा में लंबी पारी खेल चुकी हैं। उन्होंने राजेश खन्ना से लेकर शाहरुख खान तक कई सुपरस्टार्स के साथ का किया है। वह एक टैलेंट हंट में जीती थीं इसके बाद फिल्म करियर शुरू हुआ था। इस प्रतियोगिता में राजेश खन्ना भी विजेता थे। फरीदा की पहली फिल्म तकदीर थी। एक रीसेंट इंटरव्यू के दौरान फरीदा जलाल ने बताया कि राजेश खन्ना के साथ आराधना में काम करने का उनका अनुभव ठीक नहीं रहा था। राजेश खन्ना घमंडी थे और दोनों का झगड़ा भी हो गया था।

शूटिंग के वक्त दिखाते थे घमंड

राजेश खन्ना और फरीदा जलाल ने एक साथ करियर शुरू किया था। दोनों आराधना फिल्म में थे। एक इंटरव्यू के दौरान फरीदा ने बताया कि आराधाना के हिट होने से पहले ही राजेश खन्ना का बर्ताव सेट पर अच्छा नहीं था। बॉलीवुड बबस से बातचीत में फरीदा बोलीं, ‘आराधना के बाद वह ‘द राजेश खन्ना’ बन गए थे लेकिन शूटिंग के वक्त ही उनका बर्ताव घमंड भरा था।

हो गया था झगड़ा

फरीदा जलाल ने बताया कि वह शूटिंग के वक्त राजेश खन्ना को स्टार की तरह नहीं ट्रीट करती थीं, उनको शायद यही बात रास नहीं आ रही थी। राजेश खन्ना से उनका झगड़ा भी हो गया था। तब शर्मिला टैगोर फरीदा जलाल की तरफ बोली थीं।

रिहर्सल पर हुआ था झगड़ा

फरीदा ने बताया, मुझे लगता था कि ये आदमी बड़ा घमंडी है। मैं जब भी उनसे रिहर्सल्स के लिए पूछती, वह बोलते, ‘कितनी रिहर्सल्स’ मैं नई थी। मुझे बहुत बुरा लगता था। मैंने उनसे ये भी कहा कि आप ऐसा कैसे बोल सकते हैं, मुझे 10 रिहर्सल्स भी चाहिए होंगी तो करूंगी। हमारा झगड़ा हो गया तब शर्मिलाजी बीच में बोली थीं। उन्होंने मेरा बचाव किया और मेरी तरफ से बोली थीं।

पैरों में गिरती थीं लड़कियां

फरीदा जलाल ने राजेश खन्ना के स्टारडम के बारे में भी बताया। बोलीं, मैं देखती थी कि लोग कैसे उनके लिए पागल हैं। लड़कियां पैरों में गिर रही हैं। वे लोग उनसे बाहों,चेहरे पर ऑटोग्राफ लेती थीं। मुझे ये सब देखकर बहुत गंदा लगता था। वह घमंड से मेरी तरफ देखते और बोलते, ‘देखा?’ मैंने ऐसा स्टारडम पहले कभी नहीं देखा था।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.