Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
टेक्नोलॉजी

रेडमी बाजार में मचाएगा धमाल, Redmi 14C 5G की जल्द हो सकती है एंट्री – India TV Hindi

Smartphone, Redmi Smartphone, Xiaomi Smartphones, Redmi upcoming SMartphones, Tech news- India TV Hindi

Image Source : फाइल फोटो
रेडमी बाजार में लाने जा रहा है दमदार स्मार्टफोन।

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में रेडमी एक पॉपुलर स्मार्टफोन मेकर कंपनी है। रेडमी काफी अफोर्डेबल प्राइस रेंज में दमदार फीचर्स के साथ ड्यूरेबल डिवाइस पेश करती है। यही वजह से है कि भारत समेत दुनिया भर में रेडमी के स्मार्टफोन्स की जमकर डिमांड रहती है। अगर आपको रेडमी के स्मार्टफोन्स पसंद आते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। रेडमी एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। 

रेडमी जल्द ही बाजार में Redmi 14C 5G पर तेजी से काम रही है और आने वाले कुछ दिनों के अंदर ये डिवाइस बाजार में नजर आ सकता है। रेडमी का यह अपकमिंग स्मार्टफोन IMEI डेटाबेस पर स्पॉट किया गया है। कंपनी इस डिवाइस को अफोर्डेबल सेगमेंट में पेश कर सकती है। 

आपको बता दें कि रेडमी की तरफ से पिछले साल Redmi 13C 5G को लॉन्च किया गया था। माना जा रहा है कि कंपनी 13C 5G के सक्सेसर के तौर पर Redmi 14C 5G को लॉन्च कर रही है। रेडमी इस स्मार्टफोन को पहले चीन के बाजार में पेश कर सकती है और इसके बाद इसे ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा सकता है। 

Redmi 14C 5G डिस्प्ले और प्रोसेसर

Redmi 14C 5G को सामने आ रहीं लीक्स की मानें तो पिछले वर्जन से बेहतर इसमें फीचर्स मिल सकते हैं। इस डिवाइस में यूजर्स को 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच की IPS LCD डिस्प्ले मिल सकती है। Redmi 13C 5G में कंपनी ने MediaTek Dimensity 6100+  दिया था। Redmi 14C 5G में रेडमी प्रोसेसर में बदलाव कर सकती है। 

Redmi 14C 5G कैमरा और कीमत

Redmi 14C 5G में फोटोग्राफी के लिए 50MP का कैमरा मिल सकता है। अगर इसके सेल्फी कैमरे के बात करें तो इसमें 10 मेगापिक्सल तक का सेंसर मिल सकता है। Redmi 14C 5G में यूजर्स को 4500mAh तक की बड़ी बैटरी मिल सकती है। इसमें आपको फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। प्राइसिंग की बात करें तो Redmi 14C 5G को कंपनी 10 हजार रुपये से 12 हजार रुपये सेगमेंट उतार सकती है। 

यह भी पढ़ें- Vi यूजर्स की बल्ले-बल्ले, 70 दिन वाले प्लान में रिचार्ज खत्म होने के बाद भी चलेगा डिज्नी प्लस हॉटस्टार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.