सैमसंग जल्द ही अपने फ्लैगशिप फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के नेक्स्ट जनरेशन मॉडल लॉन्च करने वाला है। इनमें Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 शामिल हैं। हाल ही में इसकी कीमत लीक हुई थी और अब क्लैमशेल फोल्डिंग डिवाइस की यूएस कीमत भी सामने आ गई है। यह कीमत पहले से ज्यादा है। लीक कीमत से हिंट मिलता है कि नया फोल्डेबल फोन कितना महंगा होगा। अगर आप भी सैमसंग के नए फोल्डेबल फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई लीक कीमत पर…
इतनी होगी Samsung Galaxy Z Flip 6 की कीमत
लीक पॉपुलर टिप्स्टर OnLeaks के हवाले से आया है, जिन्होंने SmartPrix के साथ जानकारी शेयर की है। Galaxy Z Flip 6 को बेहतर हार्डवेयर के साथ लॉन्च किया जाना है। हालांकि, इन अपग्रेड के कारण कीमत बढ़ सकती है।
इस लीक से हिंट मिलता है कि आने वाला फ्लिप फोन दो स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में आएगा, यानी 256GB और 512GB। लीक के अनुसार, सैमसंग द्वारा Galaxy Z Flip 6 को 1,099 अमेरिकी डॉलर (करीब 92,000 रुपये) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च करने की अफवाह है, जबकि इसके 512GB वेरिएंट की कीमत 1,219 अमेरिकी डॉलर (करीब 1,02,000 रुपये) हो सकती है।
अगर यह सच है, तो यह कहा जा सकता है कि नया मॉडल, पिछले जनरेशन के Galaxy Z Flip 5 की तुलना में 100 अमेरिकी डॉलर (करीब 8400 रुपये) महंगा हो सकता है।
सपना सच: पूरे ₹57,795 सस्ता मिलेगा iPhone 15 Pro Max, बदले में देना होगा यह फोन
Galaxy Z Flip 6 के बेसिक स्पेसिफिकेशन (संभावित)
पिछले लीक में Galaxy Z Flip 6 के कलर ऑप्शन का पता चला था, जिसमें मिंट, सिल्वर शैडो, येलो और ब्लू शामिल हैं। नए फोल्डेबल फोन का वजन 187 ग्राम हो सकता है। अब तक सामने आई डिटेल्स के आधार पर, Galaxy Z Flip 6 के स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट, रियर पर 50-मेगापिक्सेल का मेन कैमरा और 4000 एमएएच की बैटरी पैक (Galaxy Z Flip 5 से थोड़ा बड़ा) से लैस होने की उम्मीद है।
इसके मेन डिस्प्ले 6.7 इंच का OLED पैनल है, जिसमें FHD+ रिजॉल्यूशन और एडाप्टिव 120Hz रिफ्रेश रेट है। वहीं, इसकी कवर स्क्रीन 3.4 इंच की है। यह संभवतः Android 14 OS पर बेस्ड OneUI 6.1.1 कस्टम स्किन (सात प्रमुख Android OS अपडेट तक) पर चलेगा। हम वायरलेस चार्जिंग और स्टीरियो स्पीकर के साथ वाटर रेजिस्टेंस के लिए IPX8 रेटिंग की भी उम्मीद कर सकते हैं।

