Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
News Uncategorized

वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, अपोलो अस्पताल में चल रहा इलाज

LK Advani Health Updates: भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी की नीव रखने वाले लाल कृष्ण आडवाणी को शुक्रवार को देर रात दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उनकी तबीयत बीते कुछ हफ्तों से नाजुक बनी हुई है। आज अपोलो अस्पताल की तरफ से उनके स्वास्थ्य की ताजा जानकारी दी गई है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, आडवाणी को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। अपोलो अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

 

इससे पहले इसी साल 4 जुलाई को भी आडवाणी को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उससे कुछ दिन पहले उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) उपचार के लिए ले जाया गया था। उन्हें एम्स में उपचार के बाद अगले दिन अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी थी। इसके बाद 6 अगस्त को भी उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालांकि उनकी बेटी प्रतिभा आडवाणी ने बताया था कि उन्हें रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल ले गए थे।

 

आपको बता दें कि आडवाणी का जन्म कराची (अब पाकिस्तान में) में 1927 में हुआ था। वह 2002 से 2004 तक अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली सरकार में उपप्रधानमंत्री थे। आडवाणी ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्वयंसेवक के रूप में की थी।

 

2015 में आडवाणी को भारत के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित किया गया था। 2024 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.