Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
एंटरटेनमेंट

शादी के सवालों पर बोलीं सोनाक्षी सिन्हा- ये मेरी चॉइस है, मेरे मां-बाप…

सोनाक्षी सिन्हा इस वक्त खास वजह से चर्चा में है। रिपोर्ट्स हैं कि वह अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी करने वाली हैं। शादी 23 जून को होने की खबर है। एक इंटरव्यू के दौरान सोनाक्षी ने अपनी शादी पर बात की है। उनका कहना है कि वह शादी के सवालों पर ज्यादा ध्यान ही नहीं देती हैं। सोनाक्षी का मानना है कि दूसरों को उनकी शादी से लेना-देना नहीं होना चाहिए।

लोगों को क्यों है चिंता

सोनाक्षी सिन्हा Idiva से बातचीत कर रही थीं। वह बोलीं, मुझसे यह सवाल हर समय पूछा जाता है। अब तो ये एक कान में जाता है और दूसरे से निकल जाता है। सबसे पहले तो इससे किसी को लेना-देना नहीं होना चाहिए। दूसरी बात यह मेरी चॉइस है, तो पता नहीं लोगों को इतनी चिंता क्यों होती है। मेरे पेरेंट्स से ज्यादा लोग मेरी शादी के बारे में मुझसे पूछते हैं, इसलिए मुझे ये बहुत फनी लगता है। अब तो मैं आदी हो गई हूं। इससे मुझे कोई दिक्कत नहीं होती। लोग उत्सुक है, हम क्या ही कर सकते हैं?

शादी को तैयार हैं सोनाक्षी

सोनाक्षी सिन्हा हाल ही में द ग्रेट इंडियन कपिल शो में आई थीं तो कपिल शर्मा ने उन्हें शादी के लिए चिढ़ाया था। सोनाक्षी ने कहा था कि कपिल उनके जले पर नमक छिड़क रहे हैं। उन्हें पता है कि कितनी जोर से शादी करनी है। सोनाक्षी ने कहा था कि वह शादी के लिए तैयार हैं।

शादी पर क्या बोले शत्रुघ्न सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने भी उनकी शादी की खबरों पर रिएक्ट किया है। टाइम्स नाउ से बातचीत में उन्होंने कहा कि उन्हें भी बस उतना ही पता है जितना कि मीडिया को। उन्होंने कहा था कि जब सोनाक्षी उन्हें बताएंगी तो वह अपनी पत्नी के साथ आशीर्वाद देने पहुंचेंगे।

सोनाक्षी सिन्हा की शादी के सवाल पर शत्रुघ्न बोले- आज कल बच्चे पूछते कहां हैं

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.