Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
एंटरटेनमेंट

श्रद्धा कपूर की उड़ी नींद, जानिए किसके प्यार में हुआ एक्ट्रेस का ये हाल – India TV Hindi

Shraddha kapoor  - India TV Hindi

Image Source : DESIGN
श्रद्धा कपूर की उड़ी नींद

श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में छाई रहती हैं। हालांकि बीते कुछ समय से श्रद्धा कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। कहा जा  रहा है कि  एक्ट्रेस ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के राइटर राहुल मोदी को डेट कर रही हैं। हालांकि अब तक दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है। लेकिन अब हमें एक ऐसा सूबत मिला है, जिसे देखकर आपको यकीन हो जाएगा की ये कपल एक-दूसरे के साथ इश्क में हैं। इतना ही नहीं राहुल ने तो श्रद्धा की नींदे तक चुरा ली है। इस बात का खुलासा एक्ट्रेस ने खुद किया है।

श्रद्धा कपूर की नींदे हुई चोरी

श्रद्धा कपूर अक्सर सोशल मीडिया के जरिए अपनी फीलिंग्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इसी बीच अब हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर फैंस के साथ अपने दिल का हाल बयां किया है। श्रद्धा कपूर ने इंस्टा पर अपने बॉयफ्रेंड राहुल मोदी को साथ एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों व्हाइट आउटफिट में ट्विनिंग करते हुए कैमरे की ओर देखते नजर आ रहे हैं। वहीं राहुल के साथ इस तस्वीर को शेयर करते हुए श्रद्धा कपूर ने फोटो पर कैप्शन में लिखा है- ‘दिल रख ले …नींद तो वापस दे दे यार!’ इसके बाद श्रद्धा कपूर ने हंसने वाली और दिल वाली इमोजी भी शेयर की है और राहुल मोदी को टैग किया है। श्रद्धा कपूर के इस पोस्ट से ये तो साफ हो गया है कि राहुल ने उनकी नींदे चुरा ली है। 

Shraddha kapoor post

Image Source : INSTAGRAM

श्रद्धा कपूर की उड़ी नींद

श्रद्धा कपूर का वर्कफ्रंट 

वहीं श्रद्धा कपूर के वर्कफ्रंट की बात करे तो वो आखिरी बार एक्ट्रेस रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में नजर आई थीं। दोनों की जोड़ी लोगों बहुत पंसद भी आई है। लव रंजन के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। वहीं एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म ‘स्त्री 2’, ‘धड़कन 2’, ‘चालबाज इन लंदन’ और ‘चंदा मामा दूर’ है।

Latest Bollywood News



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.