Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
स्पोर्ट्स

श्रीलंका ने नीदरलैंड को 202 रन का टारगेट दिया: कुसल मेंडिस और चरिथ असलंका ने 46-46 रन बनाए, लोगन वान बीक ने दो विकेट लिए

स्पोर्ट्स डेस्क2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वर्ल्ड कप में 38वां मैच नीदरलैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। नीदरलैंड ने सेंट लूसिया के डैरेन सैमी क्रिकेट ग्राउंड पर टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला लिया है।

श्रीलंका ने पहले बैटिंग करते हुए 19 ओवर के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 184 रन बना लिए हैं। एंजेलो मैथ्यूज क्रीज पर हैं।

श्रीलंका को 18वें ओवर में दो लगातार झटके लगे। ओवर की तीसरी बॉल पर चरिथ असलंका के रूप में पांचवां और चौथी बॉल पर दासुन शनाका के रूप में छठा विकेट गिरा।

इससे पहले, धनंजय डी सिल्वा 34, कुसल मेंडिस 46, कमिंडु मेंडिस 17 और पथुम निसांका शून्य पर आउट हुए। नीदरलैंड की ओर से अब तक लोगन वान बीक ने दो विकेट झटके। टिम प्रिंगल, विवियन किंग्मा, पॉल वान मीकरन और आर्यन दत्त को 1-1 विकेट मिला।

नीदरलैंड के लिए इस मुकाबले में जीत बहुत जरूरी है। हालांकि,नीदरलैंड की जीत भी उनका सुपर-8 में स्पॉट पक्का नहीं करेगी।

नेपाल और श्रीलंका के टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद, ग्रुप डी में सुपर-8 में एक स्थान बांग्लादेश या नीदरलैंड में से किसी एक को मिलेगा। अगर बांग्लादेश किंग्सटाउन में नेपाल को हरा देता है, तो वह सुपर 8 में पहुंच जाएगा। हालांकि, अगर बांग्लादेश हार जाता है और नीदरलैंड श्रीलंका को बड़े मार्जिन से हरा देता है, तो फैसला नेट रन रेट (NRR) पर निर्भर करेगा। वर्तमान में, बांग्लादेश का NRR 0.478 है, जबकि नीदरलैंड का -0.408 है।

लाइव अपडेट्स

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लोगन वान बीक ने 18वें ओवर में दो विकेट लिए 

लोगन वान बीक ने 18वें ओवर में दो विकेट झटके। तीसरी गेंद पर उन्होंने चरिथ असलंका (46) और चौथी गेंद पर शनाका (0) को आउट किया।

19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

श्रीलंका को चौथा झटका, धनंजय डी सिल्वा आउट 

श्रीलंका को चौथा झटका 15वें ओवर की चौथी बॉल पर लगा। धनंजय डी सिल्वा स्लॉग स्वीप शॉट खेलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन बॉल सही से बात से कनेक्ट नहीं हुई और वो कैच थमा बैठे। उन्हें टिम प्रिंगल ने बास डी लीडे के हाथों कैच कराया। डी सिल्वा 26 गेंदों में 34 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा, कुसल मेंडिस अर्धशतक से चुके

श्रीलंका को तीसरा झटका 12वें ओवर की पहली बॉल पर लगा। कुसल मेंडिस को आर्यन दत्त ने साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट का हाथों कैच कराया। कुसल 29 गेंदों में 46 रनों की दमदार पारी खेली।

53 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पावरप्ले में श्रीलंका स्कोर 45/2

श्रीलंका ने पावरप्ले में दो विकेट खोकर 45 रन बनाए। इस दौरान ओपनर पथुम निसांका और कमिंडु मेंडिस आउट हुए।

59 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

श्रीलंका को दूसरा झटका

श्रीलंका को दूसरा झटका छठे ओवर की दूसरी बॉल पर कमिंडु मेंडिस के रूप में लगा। उन्हें पॉल वान मीकरन ने साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट के हाथों पॉइंट पर कैच कराया। कमिंडु 17 रन बनाकर आउट हुए।

01:07 AM17 जून 2024

  • कॉपी लिंक

पथुम निसांका डक हुए 

श्रीलंका का पहला विकेट पहले ओवर की दूसरी बॉल पर गिरा। विवियन किंग्मा ने पथुम निसांका को साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट के हाथों कैच कराया। निसांका डक हुए, उन्होंने दो बॉल डॉट खेली।

12:51 AM17 जून 2024

  • कॉपी लिंक

नीदरलैंड ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी 

नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला लिया है। दोनों टीमें बिना किसी बदलाव के उतरी हैं।

12:45 AM17 जून 2024

  • कॉपी लिंक

श्रीलंका से कभी नहीं जीता नीदरलैंड

नीदरलैंड अब तक श्रीलंका के खिलाफ टी-20 में नहीं जीत पाया है। दोनों टीमों के बीच कुल 3 मुकाबले हुए है। जिसमें से तीनो नीदरलैंड ही जीता है। दोनों हमेशा वर्ल्ड कप में ही भिड़ी हैं। दोनों टीमों के बीच आखिरी मुकाबला 2022 वर्ल्ड कप में हुआ था, जहां श्रीलंका 16 रन से जीता था।

12:39 AM17 जून 2024

  • कॉपी लिंक

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

श्रीलंका : वानिंदु हसरंगा (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कमिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा, चरिथ असलंका, एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, महीश तीक्षणा, मथीश पथिराना और नुवान थुषारा।

नीदरलैंड : स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), माइकल लेविट, मैक्स ओडॉड, विक्रमजीत सिंह, बास डी लीडे, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट, लोगन वान बीक, टिम प्रिंगल, आर्यन दत्त, पॉल वान मीकरन और विवियन किंग्मा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.