Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
विदेश

सीमा हैदर के बच्चों को पाकिस्तान बुलाने की मांग: बच्चों की संस्था ने पाक विदेश मंत्रालय को चिट्ठी लिखी; नेपाल पुलिस भी ले सकती है एक्शन

25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
सीमा नेपाल के रास्ते 10 मई, 2023 को भारत आई थीं। गैरकानूनी तरीके से भारत आने की वजह से पुलिस ने 4 जुलाई को उन्हें अरेस्ट कर लिया था। - Dainik Bhaskar

सीमा नेपाल के रास्ते 10 मई, 2023 को भारत आई थीं। गैरकानूनी तरीके से भारत आने की वजह से पुलिस ने 4 जुलाई को उन्हें अरेस्ट कर लिया था।

पाकिस्तान से भागकर अपने चार बच्चों के साथ भारत आई सीमा हैदर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पाकिस्तान के चाइल्ड राइट्स बॉडी ने सीमा हैदर के बच्चों को वापस मुल्क बुलाने की मांग की है।

पाकिस्तानी वेबसाइट ARY न्यूज के हवाले से न्यूज एजेंसी ANI ने ये जानकारी दी है। पाकिस्तान में बच्चों के अधिकार से जुड़ी संस्था NCRC ने विदेश मंत्रालय को चिट्ठी लिखी है। इसमें अपील की गई है कि सीमा हैदर के चारों बच्चों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित कराई जाए।

सीमा नेपाल के रास्ते 10 मई, 2023 को भारत आई थीं। गैरकानूनी तरीके से भारत आने की वजह से पुलिस ने 4 जुलाई को उन्हें अरेस्ट कर लिया था।

नेपाल में जानकारी जुटा रहे गुलाम हैदर के वकील
इसी बीच गुलाम हैदर के भारतीय वकील मोमिन मलिक ने पिछले कुछ दिनों से नेपाल में डेरा डाला हुआ है। यहां वे सीमा मामले में सभी तथ्य जुटा रहे हैं। इसी बीच उन्होंने नेपाल पुलिस स्टेशन, नेपाल मिनिस्ट्री समेत नेपाल की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग ब्यूरो को सीमा हैदर के खिलाफ शिकायत दी है।

जिस शिकायत में वकील ने आरोप लगाया कि सीमा हैदर ने अपने बच्चों का अपहरण कर गलत तरीके से नेपाल-बॉर्डर पार कर भारत में पहुंच कर नेपाल का कानून तोड़ा है। साथ ही बच्चों को गलत तरीके से डिटेन कर उनका धर्मांतरण भी करवाया है। पुलिस ने शिकायत पर आगामी जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

यहां-यहां दी गई शिकायत
एडवोकेट मोमिन मलिक ने नेपाल पुलिस स्टेशन, नेपाल एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग ब्यूरो, नेपाल गृह मंत्रालय, नेपाल विदेश मंत्रालय, भारतीय हाई कमिशन नेपाल, पाकिस्तान हाई कमिशन नेपाल, नेपाल हाई कमिशन भारत, पाकिस्तान हाई कमिशन दिल्ली और भारतीय गृह मंत्रालय को शिकायत दी है।

नेपाल पुलिस ये कर सकती है अब आगामी कार्रवाईएडवोकेट मोमिन मलिक ने बताया कि शिकायत के आधार पर नेपाल पुलिस जल्द भारतीय सरकार और भारतीय पुलिस से संपर्क कर सकती है। संपर्क साधने के बाद सचिन मीणा को गिरफ्तार करने के अलावा बच्चों को रिकवर कर नेपाल ले जाएगी।
होटल मालिक ने भी शिकायत दर्ज कराई
इस शिकायत के अलावा उस होटल के मालिक ने भी सचिन मीणा और सीमा हैदर के खिलाफ नेपाल पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। जिसमें कहा है कि सचिन और सीमा झूठ बोल कर वहां ठहरे थे। उन्होंने नाम और पता भी गलत बताया था। इस शिकायत पर नेपाल पुलिस अलग से कार्रवाई करेगी।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.