Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
देश

सुरक्षाकर्मियों पर हमले से भड़के मणिपुर के सीएम, कहा- अब राज्य सरकार को कुछ करना होगा – India TV Hindi

मणिपुर के सीएम एन बिरेन सिंह।- India TV Hindi

Image Source : PTI
मणिपुर के सीएम एन बिरेन सिंह।

पूर्वोत्तर के राज्य मणिपुर में हिंसा शुरू हुए एक साल से ज्यादा का समय बीत चुका है। हालांकि, अब तक हिंसा में कोई खास कमी नहीं आई है। हालात इस स्तर तक खराब हो गए हैं कि सोमवार को मणिपुर के सीएम एन बिरेन सिंह के अग्रिम सुरक्षा काफिले पर भी उग्रवादियों ने हमला कर दिया है। इस हमले के बाद इस हमले में एक जवान के घायल होने की खबर सामने आई है। अब इस पूरी घटना पर मणिपुर के सीएम एन बिरेन सिंह का भी बयान सामने आ गया है। 

कैसे हुआ हमला?

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री का सुरक्षा काफिला हिंसा प्रभावित जिरीबाम जिले की ओर जा रहा था। उग्रवादी कांगपोकपी जिले में घात लगाकर बैठे थे और जब मुख्यमंत्री का सुरक्षा काफिला हिंसा प्रभावित जिरीबाम जिले की ओर जा रहा था तभी उस पर हमला कर दिया। इस हमले में एक जवान घायल हो गया। सुरक्षा बलों के वाहनों पर कई गोलियां चलाई गईं, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। 

एन बिरेन सिंह ने दी चेतावनी

उग्रवादियों के इस हमले का बाद अब मणिपुर के सीएम बिरेन सिंह ने सख्त कार्रवाई की बात कही है। बिरेन सिंह ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और बेहद निंदनीय है। यह सीधे मुख्यमंत्री पर हमला है, यानी सीधे राज्य के लोगों पर हमला है। इसलिए राज्य सरकार को कुछ करना होगा। उन्होंने कहा कि हम अपने सहयोगियों से बात करेंगे और कुछ निर्णय लेंगे।

तलाशी अभियान शुरू 

इस घटना के बारे में पुलिस अधिकारी ने बताया कि काफिले के एक वाहन के चालक के दाहिने कंधे पर गोली लगी है और उसे इंफाल के एक अस्पताल में ले जाया गया है। बंदूकधारियों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। इससे पहले संदिग्ध उग्रवादियों ने शनिवार को जिरीबाम में दो पुलिस चौकियों, वन विभाग के कार्यालय और कम से कम 70 मकानों में आग लगा दी थी। 

ये भी पढे़ं- मणिपुर CM के सुरक्षाकर्मियों पर हमला, उग्रवादियों ने कई राउंड फायरिंग की, एक जवान घायल

तीसरी बार पीएम बनते ही मोदी का पहला फैसला, किसानों के लिए जारी किया 20,000 करोड़

Latest India News



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.