Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
बिजनेस

सेंसेक्स 355 की बढ़त के साथ 77,347 पर पहुंचा: यह ऑल टाइम हाई, निफ्टी 23,573 के स्तर पर पहुंचा; HAL में 5% की तेजी

मुंबई1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शेयर बाजार ने आज यानी 18 जून को नया ऑल टाइम हाई बनाया है। सेंसेक्स ने कारोबार के दौरान 77,347 का स्तर छुआ। फिलहाल ये 300 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 77,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं निफ्टी ने भी आज 23,573 का ऑल टाइम हाई बनाया है। फिलहाल ये 100 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 23,550 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले निफ्टी ने शुक्रवार को भी ऑल टाइम हाई बनाया था। IT और एनर्जी शेयर्स में ज्यादा तेजी है।

बाजार में तेजी के कारण

  • अमेरिकी बाजार सोमवार को ऑल टाइम हाई पर पहुंचा। डॉओ जोन्स 0.49% की तेजी के साथ 38,778 पर बंद हुआ। वहीं S&P भी 0.77% चढ़कर 5,473 पर बंद हुआ।
  • सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 शेयरों में खरीदारी और 8 में बिकवाली है। वहीं निफ्टी 50 के 40 शेयरों में खरीदारी और 10 शेयरों में बिकवाली है।
  • ज्यादातर सेक्टर मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं। IT में 0.83% की तेजी रही। वहीं कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.65% और मेटल 0.59% ऊपर है।

HAL के शेयर में 5% से ज्यादा की तेजी
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) को रक्षा मंत्रालय ने 156 लाइट कौंबेट हेलिकॉप्टर्स की खरीदारी के प्रस्ताव के लिए रिक्वेस्ट की है। इस खबर के HAL के शेयर में 5% से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है।

ले ट्रैवेन्यूज के शेयर्स की लिस्टिंग होगी
ट्रैवल एग्रीगेटर इक्सिगो की मूल कंपनी ले ट्रैवेन्यूज टेक्नोलॉजी के शेयर्स कर आज बाजार में लिस्टिंग होगी। इसका IPO कुल 98.10 गुना सब्सक्राइब हुआ। यह इनिशियल पब्लिक ऑफर 10 जून से आज यानी 12 जून को शाम 5 बजे तक ओपन था।

लिस्ट होने के पहले कंपनी का शेयर ग्रे मार्केट में 32.80% यानी ₹30.50 प्रति शेयर के प्रीमियम पर पहुंच गया है। ग्रे मार्केट प्राइस (GMP) के हिसाब से देखें तो अपर प्राइस बैंड ₹93 के लिहाज से इसकी लिस्टिंग (93+30.50=123.50) ₹123.50 पर हो सकती है।

लगातार 3 दिन बंद था बाजार
इससे पहले लगातार 3 दिन बाजार बंद रहा था। शनिवार और रविवार के अलावा सोमवार को बकरीद पर भी शेयर बाजार में कारोबार नहीं हुआ था। वहीं इससे पहले शुक्रवार को 14 जून को भी निफ्टी ने ऑल टाइम हाई बनाया था।

कारोबार के दौरान इसने 23,490 को स्तर छुआ था। हालांकि, इसके बाद निफ्टी थोड़ा नीचे आया और 66 अंक की बढ़त के साथ 23,465 पर बंद हुआ। वहीं, सेंसेक्स में 181 अंक की तेजी रही, ये 76,992 के स्तर पर बंद हुआ था।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.