Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
बिजनेस

सोना फिर ₹72 हजार के पार निकला: ये ₹72,160 प्रति 10 ग्राम बिक रहा, चांदी भी ₹800 बढ़कर ₹91,300 किलोग्राम पर पहुंची

  • Hindi News
  • Business
  • Gold Price Today (12 June); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News

नई दिल्ली14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 12 जून को तेजी है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 320 रुपए बढ़कर 72,160 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं एक किलो चांदी 800 रुपए महंगी होकर 91,300 रुपए में बिक रही है।

इस साल सोने के दाम 8,290 रुपए प्रति 10 ग्राम बढ़ चुके हैं। साल की शुरुआत में ये 63,870 रुपए पर था। वहीं चांदी 72,160 रुपए प्रति किलो पर थी। यानी, चांदी इस साल 19,140 रुपए बढ़ चुकी है।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

  • दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,300 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,310 रुपए है।
  • मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,150 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,160 रुपए है।
  • कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 66,150 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 72,160 रुपए है।
  • चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,800 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,870 रुपए है।
  • भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,200 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,210 रुपए है।

अगले एक साल में 85 हजार तक जा सकता है सोना
HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी हेड अनुज गुप्ता के अनुसार आने वाले दिनों में भी सोने और चांदी में बढ़त देखने को मिल सकती है। अगले एक साल में सोने के दाम 80 हजार से 85 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी भी 1 लाख रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है।

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। नए नियम के तहत एक अप्रैल से छह डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग के बिना सोना नहीं बिकेगा। जैसे आधार कार्ड पर 12 अंकों का कोड होता है, उसी तरह से सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होगा। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं।

ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव हो गया है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.