Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
देश

हरियाणा की 2 लोकसभा सीटों की EVM चेक होंगी: दोनों BJP ने जीतीं; वोटिंग में गड़बड़ी की कांग्रेस उम्मीदवारों की शिकायत पर ECI का फैसला – Haryana News

हरियाणा की 2 लोकसभा सीटों पर चुनाव में EVM में गड़बड़ी की शिकायत को भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने गंभीरता से लिया है। ECI ने करनाल और फरीदाबाद लोकसभा सीट की EVM चेक करवाने का फैसला लिया है।

.

करनाल और फरीदाबाद की लोकसभा सीटों पर हुए चुनाव की EVM चेक करवाई जाएंगी। कांग्रेस उम्मीदवारों की ओर से चुनाव के दौरान गड़बड़ी की आशंका जताई गई थी। इसे लेकर आयोग में शिकायत भी की गई थी।

करनाल से कांग्रेस के उम्मीदवार दिव्यांशु बुद्धिराजा की ओर से चुनाव आयोग को चिट्ठी लिख EVM की जांच करने की मांग की गई थी। वहीं, फरीदाबाद से कांग्रेस के उम्मीदवार महेंद्र प्रताप द्वारा भी गड़बड़ी की आशंका जताई गई थी।

गड़बड़ी की 8 शिकायतें मिलीं
इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया की ओर से कहा गया है कि लोकसभा आम चुनाव 2024 के लिए EVM में गड़बड़ी की शिकायत के 8 आवेदन आए थे। इनमें हरियाणा के करनाल और फरीदाबाद लोकसभा सीट के भी नाम शामिल थे।

लोकसभा के अलावा राज्य विधानसभाओं के चुनाव के लिए भी 3 आवेदन परिणामों की घोषणा के बाद आए थे। इनमें शिकायत की गई थी कि EVM की जली हुई मेमोरी, माइक्रोकंट्रोलर की जांच, सत्यापन किए जाना शामिल था।

इन दोनों सीटों पर BJP जीती
करनाल और फरीदाबाद लोकसभा सीट पर भाजपा के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। करनाल से हरियाणा के साढ़े नौ साल मुख्यमंत्री रहे मनोहर लाल खट्‌टर ने कांग्रेस के उम्मीदवार दिव्यांशु बुद्धिराजा को हराकर जीत हासिल की थी। अब वह मोदी कैबिनेट में मंत्री बन चुके हैं।

वहीं, फरीदाबाद लोकसभा सीट पर भाजपा ने कृष्ण पाल गुर्जर को उम्मीदवार बनाया था। यहां से उन्होंने कांग्रेस के महेंद्र प्रताप सिंह को हराकर जीत हासिल की। गुर्जर भी मोदी कैबिनेट में तीसरी बार राज्यमंत्री बनाए गए हैं।

भास्कर इस खबर को अपडेट कर रहा है…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.