Sign Up to Our Newsletter

Be the first to know the latest updates

जन जन की आवाज 
जन जन की आवाज 
एंटरटेनमेंट

200 बिछुओं ने शालीन भनोट को मारा डंक, सूजे मुंह वाला वीडियो आया सामने – India TV Hindi

Shalin bhanot- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
शालीन भनोट।

एक्टर शालीन भनोट टीवी इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। एक्टर ने कई टीवी शोज में लीड रोल निभाकर घर-घर में अपनी अलग जगह बनाई। एक्टर को असल पहचान ‘बिग बॉस’ से मिली। अब शालीन भनोट ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ की शूटिंग कर रहे हैं। इन दिनों वो रोमानिया में हैं और एक से बढ़कर एक खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। इसी बीच शालीन भनोट से जुड़ी एक अपडेट सामने आई है। शो में एक स्टंट करते हुए एक्टर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बुधवार को अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उनको बुरे हाल में देखा जा सकता है। उनका पूरा चेहरा सूजा हुआ नजर आ रहा है। दावा किया जा रहा है कि उन्हें एक स्टंट के दौरान 200 बिच्छुओं ने डंक मारा है और उसी के चलते उनकी ऐसी हालत हो गई है। 

वायरल हो रहा शालीन का वीडियो

हाल में ही शालीन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में उनके शरीर और चेहरे पर लाल निशान देखने को मिल रहे हैं। इसे पोस्ट करते हुए शालीन ने लिखा, ‘आप सभी के लिए कुछ भी!’ वीडियो में भनोट का चेहरा सूजा हुआ और अव्यवस्थित दिखाई दे रहा है। उनका इलाज करते हुए चिकित्सा सहायक नजर आ रहे हैं। दर्द और बेचैनी के बावजूद ‘नागिन 4’ अभिनेता मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। इससे उनकी स्पोर्टसमैनशिप जाहिर हो रही है। बैकग्राउंड म्यूजिक के लिए उन्होंने कल हो ना हो का टाइटल ट्रैक चुना है।

यहां देखें वीडियो 

शालीन ने पहले किया शा को न

याद दिला दें कि शालीन भनोट को ‘बिग बॉस 16’ में आने के दौरान ‘खतरों के खिलाड़ी’ की पेशकश की गई थी। हालांकि, उन्होंने यह कहते हुए प्रस्ताव ठुकरा दिया कि यह उनके लिए नहीं है। वो फिल्मों में रोहित शेट्टी के साथ काम करना चाहते हैं और उन्होंने कहा था कि बिग बॉस में किया गया स्टंट रोहित शेट्टी की फिल्म के लिए ऑडिशन समझा जाए। कुछ वक्त पहले ही उन्होंने बताया था कि वो अपना ध्यान एक्टिंग पर फोकस करना चाहते थे, यही वजह थी कि एक रियलिटी शो के बाद वो दूसरा नहीं करना चाह रहे थे और उन्होंने उस वक्त शो को न कहा था। फिलहाल इस बार उन्होंने शो करने पर रजामंदी जाहिर की। जल्द ही वो शो में स्टंट्स करते नजर आएंगे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khabar Today News @2024. All Rights Reserved.

    Designed & Developed by Aurelius Infotech.